Airforce के विशेष विमान से 147 Oxygen concentrators पटना पहुंचे

1319 0

वायुसेना (Airforce) के विशेष विमान से मंगलवार को 147 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स (Oxygen concentrators) दिल्ली से पटना पहुंचे। वायुसेना ने इन ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स (Oxygen concentrators) को  बिहार सरकार के हवाले कर दिया है।

वायुसना की मदद  से लाए गए ऑक्सीजन कान्संट्रेटर्स से बिहार  में मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 2 हजार, 500 से 3 हजार  लीटर प्रति मिनट(एलपीएम) ऑक्सीजन उत्पादन वाले संयंत्र लगाए जाएंगे।

केंद्र सरकार के निर्देश पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्य के 9 मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसी परिपेक्ष में ये ऑक्सीजन कान्संट्रेटर्स (Oxygen concentrators) दिल्ली से पटना लाये गये हैं।

UAE के स्वामी नारायण मंदिर ने भारत भेजे Oxygen cylinder

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) पटना, जेकेटीएमसीएच मधेपुरा, विम्स राजगीर और एमएनएमसीएच गया में 2 हजार, 500 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। इसी तरह पीएमसीएच में 5 हजार एलपीएम क्षमता वाला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगेगा। ये सभी प्लांट ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से लगाए जायेंगे।

दूसरी ओर, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर, डीएमसीएच दरभंगा, जेएलएनएमसीएच भागलपुर और एमजीकेएमसीएच बेतिया में दो हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट नमलीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) लगायेगा।

Related Post

CM Dhami

रामराज आ रहा है, देश को योगी-मोदी जैसे नेताओं की जरूरत: सीएम धामी

Posted by - September 19, 2022 0
लखीमपुर खीरी/उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) हेलीकॉप्टर द्वारा पसगवां क्षेत्र के गांव मकसूदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने…
CM Dhami

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सीएम धामी ने की सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

Posted by - October 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ पर्यटकों से…
Vidhan Sabha Elections 2021

इन तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, द्रमुक को यहां मिल रही बढ़त

Posted by - May 2, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए मतदान के नतीजों के रुझान आने…