coronavirus students

प्रयागराज के दो स्कूलों में मिले कोरोना के 13 पॉजिटिव मरीज

923 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना (corona) काल के बाद स्कूल कॉलेज खोलने के आदेश दिए गए थे। अब कोरोना वायरस कहर स्कूलों में दिखने लगा है। जिले के दो बड़े स्कूलों में 13 कोरोना (corona) मरीज मिलने से एक ओर जहां विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अभिभावक भी सहमे हुए हैं। एक साथ दो स्कूलों में 13 कोरोना (corona) वायरस के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। यूपी के प्रयागराज के दो स्कूलों में कोरोना (corona) के 13 मरीज मिलने से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिशप जॉनसन स्कूल में 9 और सेंट जोसेफ में 4 मरीज कोरोना (corona) के मरीज मिले हैं।

मंगलवार को शहर के दो बड़े स्कूलों में कोरोना (corona) के 13 संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिशप जॉनसन स्कूल में 9 और सेंट जोसेफ में 4 मरीज कोरोना  (corona) के मरीज मिले हैं। विभाग के अनुसार संक्रमित होने वालों में स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी हैं। कर्मचारियों के कोरोना (corona) संक्रमित मरीज मिलने से स्कूल के अन्य शिक्षक भी चिंतित हैं। शिक्षा विभाग भी कोरोना (corona) की नई लहर को लेकर सशंकित है। जिले में मंगलवार को कुल कोरोना (corona) के 19 संक्रमित मरीज मिले।

25 फरवरी से होगा अयोध्या महोत्सव का आगाज

जिले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के अनुसार बिशप जॉनसन स्कूल और सेंट जोसेफ में कोरोना (corona) जांच अभियान चलाया गया। एंटीजन रिपोर्ट में बिशप जॉनसन स्कूल में 9 और सेंट जोसेफ में 4 कोरोना (corona) के संक्रमित मरीज मिले। सेंट जोसफ के प्रिसिंपल में भी कोरोना (corona) की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों में अभी बच्चे नहीं आ रहे हैं। बुधवार को स्कूलों में सेनिटाइजेशन कराया जाएगा। सभी शिक्षक और कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए, जबकि 2 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। विभाग ने कुल 6499 सैंपल लिए।

Related Post

जनसंख्या कानून: 6 लड़कियां की मां BJP MLA पहुंची ख्वाजा के दर पर 7वीं बार हुआ बेटा

Posted by - July 16, 2021 0
उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण मसौदे पर विवाद जारी है, विपक्ष इसे यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का चुनावी…
CM Yogi participated in the 36th Regional Sports Festival

खेलों से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा नया उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

Posted by - October 9, 2025 0
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने झांसी की ऐतिहासिक धरती से प्रदेश के खिलाड़ियों को आत्मनिर्भरता और सफलता का…
Yogi Cabinet

पूरे प्रदेश में कुल 23226 फीडर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की जा रही 24 घंटे बिजली आपूर्ति

Posted by - June 25, 2024 0
लखनऊ। अन्नदाता किसान सीएम योगी (CM Yogi) की प्राथमिकता में हैं। किसानों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन व उन्हें लागू…