transfers

होली से पहले हुए 32 डिप्टी एसपी के किये गये तबादले

1084 0

शासन ने गुरूवार को 32 डिप्टी एसपी के तबादले किये हैं। इनमें तीस ऐसे पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें प्रशिक्षण के बाद नई तैनाती दी गयी है।

एसटीएफ ने मुन्ना बजरंगी के दो शूटरों को मार गिराया

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद जिन डिप्टी एसपी को नई तैनाती दी गयी है, उनमें सत्येन्द्र भूषण तिवारी को अयोध्या, राजेश कुमार को खीरी, रवि कुमार गुप्ता को आगरा, नीलेश मिश्रा को मथुरा, सौरभ सिंह को आगरा, रूपाली राय को मेरठ, सुनील कुमार शर्मा को एसीपी लखनऊ, इमरान अहमद को ललितपुर, अजय कुमार को भदोही, हेमंत उपाध्याय को हरदोई, दरवेश कुमार को इटावा, अनुज कुमार सिंह को झांसी, अमित कुमार सिंह को मऊ, कमलेश कुमार को फिरोजाबाद, शिव नारायण वैस को बलिया, हेमंत कुमार को मुज फरनगर, शाहिदा नसरीन को जालौन, श्रुति गुप्ता को चन्दौली, अरूण कुमार चौरसिया को झांसी, गौरव कुमार को गाजीपुर, आशीष शर्मा को मेरठ, विवेक यादव को हमीरपुर, अजेन्द्र यादव को सहारनपुर, शुभम को जौनपुर आस्था जयसवाल का प्रयागराज, प्रकाश चन्द्र अग्रवाल को एसीपी लखनऊ, नितिन कुमार को बांदा, देश दीपक सिंह को मुरादाबाद, स्वाती चौधरी को एसीपी लखनऊ और अनुज मिश्रा को बागपत में तैनाती दी गयी है।

इसके अलावा ईओडब्लू में तैनात डिप्टी एसपी अशोक कुमार वर्मा को एटीसी सीतापुर व एटीएस सीतापुर से सुधीर कुमार सिंह को ईओडब्लू में भेजा गया है। यहां बताते चलें कि अशोक कुमार वर्मा वही अधिकारी हैं जो पिछली सरकार ने में इंस्पेक्टर हजरतगंज के पद पर तैनात थे और वहीं से प्रमोशन मिलने के बाद हजरतगंज सर्किल के सीओ बनाये गये थे।

Related Post

Uttarakhand Government

22 जनवरी को उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित, कर्मचारी नाखुश

Posted by - January 19, 2024 0
देहारादून। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने 22…
CM Bhajan Lal Sharma

अच्छी शिक्षा से युवा बनें आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जीने का मार्ग करें प्रशस्त : मुख्यमंत्री

Posted by - July 7, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास का मुख्य आधार…
CM Dhami

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्लान बना रही है सरकार : धामी

Posted by - May 23, 2024 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और…