तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशी ब्लैक लिस्ट

यूपी में तब्लीगी जमात से जुड़े 1281 लोग चिह्नित, सीएम योगी ने दिये ये निर्देश ?

736 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब तक तब्लीगी जमात के 94 लोगों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक पूरे प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े 1281 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिसमें मेरठ में 307, बरेली में 148, वाराणसी में 242, कानपुर में 133, लखनऊ में 83, आगरा में 115, प्रयागराज में 51, गोरखपुर में 230, लखनऊ कमिश्नरेट में 23, गौतमबुद्ध नगर में 70 लोग पाये गये हैं। इनमें 306 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

प्रदेश में अब तक तब्लीगी जमात के जितने भी लोग मिले हैं उन्हें क्वारंटीन किया गया

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी दी है। पत्रकारों से बातचीत में अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में अब तक तब्लीगी जमात के जितने भी लोग मिले हैं उन्हें क्वारंटीन किया गया है। वहीं, जमात में शामिल होने वाले विदेशी टूरिस्टों का पासपोर्ट जब्त किया गया है। इनके खिलाफ कुल 36 मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

कोरोना वायरस से बचने के लिए घर पर बनाएं फेस मास्क, जानें पूरा प्रोसेस

अब तक 26 मुकदमें दर्ज किए गए हैं जिसमें ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर अफवाह फैलाने के मामले शामिल

उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात के लोग जिन इलाकों में रह रहे थे। उन क्षेत्रों में खास सतर्कता बरती जा रही है। कई क्षेत्रों में फायर सर्विस के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज और अभद्र टिप्पणी के मामलों में भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 26 मुकदमें दर्ज किए गए हैं जिसमें ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर अफवाह फैलाने के मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पांच मामलों की जांच के लिए साइबर क्राइम सेल को निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी जनपद के ‘हाॅट-स्पाॅट’ को चिन्हित करके सेनेटाइज्ड कराएं ताकि संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके

अपर मुख्य सचिव, गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी जनपद के जिलाधिकारी अपने-अपने कन्ट्रोल रूम का निरन्तर निरीक्षण करते हुए स्वयं अनुश्रवण करें। जिलाधिकारी जनपद के ‘हाॅट-स्पाॅट’ को चिन्हित करके सेनेटाइज्ड कराएं ताकि संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Related Post

खुलासा : पैगासस जासूसी लिस्ट में पूर्व सीबीआई प्रमुख एवं अनिल अंबानी का भी नाम

Posted by - July 23, 2021 0
कोरोना संकट के बीच भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी मामले में रोज नए-नए नामों का खुलासा हो रहा…

मानसखंड झांकी करेगी प्रदेश का भ्रमण, मुख्यमंत्री धामी ने किया रवाना

Posted by - April 5, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘मानसखंड’ (Manskhand tableau)…
CM Dhami inaugurated the agricultural exhibition of Pantnagar University.

किसान अन्नदाता—सरकार हर कदम पर उनके साथ: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - December 3, 2025 0
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा लोहिया हेड मैदान…
CM YOGI

 रेमडेसिविर पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी पर लगेगा रासुका

Posted by - April 19, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने कहा कि रेमडेसिविर सहित किसी भी प्रकार के जीवनरक्षक दवाओं की कोई…
CM Dhami

युवाओं के लिए बने रोजगार के अवसर, सीएम धामी की नीति आयोग से मांग

Posted by - October 19, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितिओं को ध्यान में रखते…