CORONA in UP

राजधानी में रविवार सुबह कोरोना विस्फोट, 125 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

1022 0
लखनऊ। सड़कों पर बेधड़क घूम रहे लोग न तो मास्क का इस्तेमाल कर रहे और न ही भीड़ से बचने का प्रयास करते दिख रहे हैं। इस वजह से राजधानी में कोरोना (Corona Positive) के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। रविवार सुबह कुल 125 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। इसके साथ ही राजधानी के कोविड अस्पतालों में आरटीपीसीआर जांच में तेजी लाई जा रही है।

लखनऊ में सड़कों पर बेधड़क घूम रहे लोग न तो मास्क का इस्तेमाल कर रहे और न ही भीड़ से बचने का प्रयास करते दिख रहे हैं। इस वजह से राजधानी में कोरोना (Corona Positive) के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। रविवार सुबह कुल 125 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

लोगों में दहशत, कहीं फिर न हो जाए लॉकडाउन

राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव (Corona Positive)मरीजों के आंकड़े हजार के पार हो गए। इससे लोगों में दहशत है। साथ ही उन्हें यह भी डर है कि कहीं तेजी से बढ़ते मरीजों के कारण एक बार फिर से 2020 वाली नौबत ना आ जाए। कहीं फिल से लॉकडाउन न हो जाए। फिर से बढ़ते हुए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) केसों ने सभी को सदमे में डाल दिया है।

कोरोना मरीज एक हजार पार

प्रदेश में 5,392 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए। लखनऊ में 1041 मरीज सर्वाधिक पाए गए । कानपुर नगर में 171, प्रयागराज 299, गाजियाबाद 55, वाराणसी 226 पाए गए हैं। कुल 14 मरीजों की प्रदेश में कोरोना से मौत हो गई। वहीं छह की लखनऊ में मौत हो गई।

पिछले 24 घंटे के आंकड़े

पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में 3 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं और 14 लोगों की मौत हो गई। मलिहाबाद सीएचसी अधीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 1,66,110 सैंपल की जांच की गई। इसमें 76,000 आरटीपीसीआर जांच में 3290 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। प्रदेश में अब तक कुल 3,52,36,205 सैंपलों की जांच की गई है।

Related Post

CM Yogi

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नया संस्करण ‘खून चुसवा’: सीएम योगी

Posted by - May 17, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत मिल्कीपुर, अयोध्या में विशाल जनसभा को…
Constitution Gallery

यूपी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराज के अंतर्गत त्रिवेणी मार्ग पर सजाई गई संविधान गैलरी (Constitution Gallery) का गुरुवार…
Godaan

सीएम योगी से मिले ‘गोदान’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लांच

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उसके महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी फिल्म…
district hospital

संभल के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार, बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल की सौगात

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ। पूर्व की सरकारों में तुष्टिकरण में आगे रहे और विकास के मामले में पिछड़े संभल के कायाकल्प को योगी…