Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण

538 0

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर यहां अष्टधातु से बनी 12 फीट ऊंची अटलजी की प्रतिमा का अनावरण किया। मेघवाल ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी मनाया।

शहर के बीचोंबीच जिला अस्पताल परिसर में अमृत योजना के तहत डेढ़ साल में लगभग 1.76 करोड़ की लागत से अटल पार्क तैयार किया गया है। इस पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची दो टन की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की गई है। अटल जी की जयंती पर शनिवार को इस प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने किया।

मेघवाल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि राष्ट्रवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मंशा के मुताबिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार में हो रहा है, लेकिन कुछ लोगों के पेट मे राष्ट्रवाद के कारण दर्द हो रहा है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के भाजपा पर हिन्दू वोटों के धुर्वीकरण संबंधी बयान पर कहा कि मायावती लड़ाई से बाहर हैं इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के आसपास की जमीन को भाजपा के कुछ नेताओं एवं अफसरों द्वारा खरीदे जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह आरोप पहले भी लग चुके हैं, लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। उन्होंने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि सभ्य भाषा से भी अपनी बात कही जा सकती है। ऐसा मेरा मानना है।

अटल जयंती पर सीएम योगी ने फ्री टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का किया शुभारम्भ

इस मौके पर नगर निगम की महापौर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, मुकेश वर्मा विधायक शिकोहाबाद के अलावा महानगर जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार, भगवान दास शंखवार सहित भाजपा के पदाधिकारी, पार्षदगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Council Schools

योगी सरकार की पहल, शिक्षकों को छात्रों के साथ बनाने होंगे आत्मीय संबंध

Posted by - February 24, 2023 0
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों (Council Schools) के बच्चों में लर्निंग आउटकम (सीखने की प्रक्रिया) को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार…
Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र…
CM Yogi

सीएम योगी का सपा पर तंज ‘हम जीते तो ठीक, भाजपा जीते तो ईवीएम की गड़बड़ी’

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सदन को…
आजम खान

पेशी पर रामपुर जाते वक्त आजम खान, बोले- मेरे साथ हो रहा है आतंकी जैसा सलूक

Posted by - February 29, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान ने योगी सरकार की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया…