Bageshwar by-election

बागेश्वर में सुबह नौ बजे तक 10.2 फीसद मतदान, मुख्यमंत्री की अपील-पहले मतदान, फिर जलपान’

477 0

बागेश्वर।  बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव ( Bageshwar By-election) के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे तक 10.2 फीसद मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बागेश्वर की जनता से ‘पहले मतदान, फिर जलपान की अपील की है। शाम सात बजे तक यहां वोटिंग होगी। यहां के एक लाख, 18 हजार, 225 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे । यहां कुल पांच उम्मीदवार मैदान में है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया में पोस्ट में लिखा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग करें। बागेश्वर की विकासयात्रा को अविराम जारी रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

बागेश्वर में विकास के नाम पर जनता करेगी मतदान, रिकॉर्ड मतों से होगी जीत: धामी

यहां से भाजपा के पार्वती दास, कांग्रेस के बसन्त कुमार, समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांतिदल के अर्जुन कुमार देव, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली सहित पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। परिणाम आठ सितंबर को घोषित किया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर: सीएम धामी

Posted by - November 19, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी vने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों,…
CM Yogi

दंगाइयों को उल्टा लटका देता, सात पीढ़ियां याद करतीं : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 30, 2024 0
बहरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर कम्युनिस्ट…