KGBV

मिशन शक्ति: योगी सरकार बनाएगी 1.25 लाख परिषदीय बालिकाओं को वित्तीय साक्षर

246 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों (Council Schools) की 1.25 लाख बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता से सशक्त करने का संकल्प लिया है, जिसे 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को वित्तीय ज्ञान और प्रबंधन कौशल से सशक्त बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और आर्थिक रूप से जागरूक हो सकें।

मिशन शक्ति (Mission Shakti) के अंतर्गत योगी सरकार का लक्ष्य 80 हजार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV), 35 हजार पीएम श्री योजना के विद्यालयों और 10 हजार अन्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बालिकाओं को वित्तीय शिक्षा देना है। यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से चलने वाले इस अभियान में बालिकाओं को बचत, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, बीमा और अन्य वित्तीय विषयों की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षकों के उन्मुखीकरण का कार्य पूर्ण

अभियान की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु 28 अक्टूबर को यूनिसेफ के सहयोग से 2200 शिक्षकों के उन्मुखीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। 30 नवंबर तक 3000 नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण भी पूरा करने की योजना है, जो बाद में बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण देंगे।

यह होगा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और सामग्री

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं को विभिन्न वित्तीय अवधारणाएं, धन का प्रबंधन, डिजिटल भुगतान, बीमा और जोखिम प्रबंधन, मुद्रा की पहचान, और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, करियर जागरूकता के तहत भविष्य के रोजगार अवसरों से भी परिचित कराया जाएगा।

सीखेंगी बेटियां

1. परिवार की कुल आय के अनुसार खर्च प्रबंधन के माध्यम से भविष्य की आवश्यकताओं को संयमित करने के तरीके सिखाए जाएंगे। व्यावहारिक गतिविधियों द्वारा उन्हें वास्तविक जीवन के टास्क दिए जाएंगे।
2. अनावश्यक खर्चों में कटौती और बचत बढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे।
3. आय से बचत योजना बनाने के गुण सिखाए जाएंगे ताकि बड़े खर्चों के लिए पर्याप्त धनराशि जुटाई जा सके।
4. बैंक खाता खोलना, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी, और आपात स्थितियों के लिए बचत का महत्व समझाया जाएगा। चेक बुक, एटीएम कार्ड, ब्याज, सावधि और आवर्ती जमा के विषय में जानकारी दी जाएगी।
5. कहानियाँ, गतिविधियाँ और बैंक भ्रमण के माध्यम से बालिकाओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।

बेटियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र

प्रशिक्षण समाप्ति के बाद बालिकाओं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे, जो उनके कौशल को प्रमाणित करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह अभियान बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 31 दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा करने की कोशिशें तेजी से जारी हैं। योगी सरकार की यह पहल बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता में दक्ष बनाकर उनकी आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Post

ASSAM Politics

मतगणना से पहले प्रत्याशियों को बचाने में जुटी कांग्रेस, सभी प्रत्याशियों को लाया गया जयपुर

Posted by - April 9, 2021 0
जयपुर। असम में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर लाया गया है। बताया जा रहा…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर दी अटल जी को श्रद्धांजलि

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बुधवार…
BPF

असम चुनाव : तामुलपुर में वोट टालने के लिए कांग्रेस की सहयोगी पार्टी पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव में तामुलपुर सीट (Tamulpur Poll) से असम बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट पार्टी (BPF) के उम्मीदवार रंगजा…
PM Modi

PM मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को करेंगे संबोधित

Posted by - July 3, 2022 0
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आज हैदराबाद (Hyderabad) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में दूसरा दिन…
RO/ARO examination was conducted successfully in all 75 districts of UP

यूपी के सभी 75 जिलों में सकुशल संपन्न हुई आरओ/एआरओ परीक्षा

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2023 रविवार को प्रदेश के सभी 75…