75 जिलों में से महज चार जिलों में मिले संक्रमण के 7 नए मामले

741 0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए नये सिरे से मजबूत रणनीति के तहत टीकाकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रतिदिन लगने वाली टीके की पहली और दूसरी डोज को हर हालत में बढ़ाने के आदेश दिये हैं। उत्तर प्रदेश में टीके के लिए पात्र प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीके का कवच देने के लिए अब नयी रणनीति के तहत टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांवों में टीकाकऱण को तेज करने के साथ गांवों में अलग-अलग शिफ्ट में टीकाकरण के कार्यों को तेज करने एवं स्कूल और कॉलेज में भी टीकाकरण सेंटर स्थापित कर अभियान को तेज करने के निर्देश जारी किये हैं।

प्रदेश में टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने के लिए क्लस्टर मॉडल, स्कूल कॉलेजों में टीकाकरण कैंप, गांवों में अधिक बूथ, कोरोनारोधी टीकाकरण से कोई न छूटे इसके लिए जिला संयुक्त अस्पताल में रात दस बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हर जिले में एक केंद्र पर रात दस बजे तक टीकाकरण कराये जाने के निर्णय से भी टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी।

नवंबर तक शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज देने का है लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी सरकार ने नवंबर के अंत तक शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उप्र के जीएम (टीकाकरण) डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में ही लोगों की सुविधानुसार टीकाकरण बूथ लगाए हैं, जिनमें पहली और दूसरी डोज दी जा रही है।

14 करोड़ टीकाकरण करने वाला उप्र पहला राज्य

दूसरे देशों में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रदेशवासियों को टीका कवच देने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। टेस्टिंग और टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखें तो उप्र पहले पायदान पर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश ने देश के दूसरे प्रदेशों के मुकाबले अब तक सबसे अधिक टीकाकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

अबतक उप्र में 14 करोड़ 03 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें 10 करोड़ 19 लाख को पहली डोज और 03 करोड़ 83 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बता दें कि टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 69 फीसदी से अधिक लोगों ने पहली डोज प्राप्त कर ली है।

17 जिलों में ही महज एक-एक संक्रमितों की हुई पुष्टि

प्रदेश के 46 जिलों में सोमवार को एक भी संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई, जबकि 17 जिलों में एक-एक मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 21 हजार 614 सैम्पल की जांच में 71 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। चार जिलों में कुल 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में सात संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में कुल सक्रिय कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 99 है।

Related Post

Swatantra Dev Singh

जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: उप्र के जलशक्ति मंत्री (Water Power Minister) स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने बुधवार को सदर स्थिति, सिंचाई…
Shahjahanpur's historic battle against anemia

मिशन शक्ति 5.0 : शाहजहाँपुर में एनीमिया के खिलाफ ऐतिहासिक जनअभियान

Posted by - September 24, 2025 0
शाहजहांपुर/लखनऊ। शाहजहाँपुर ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एनीमिया (Anemia) के खिलाफ एक अनोखा और ऐतिहासिक अभियान चलाकर नई मिसाल…
CM Yogi

दृढ़ विश्वास से आगे बढ़ रही भारत की सनातन परंपरा : सीएम योगी

Posted by - January 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी नागरिकों को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) की हार्दिक बधाई और…

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।
Kailash Satyarthi

करुणा का भूमंडलीकरण करना समय की मांग : कैलाश सत्यार्थी

Posted by - December 10, 2024 0
गोरखपुर। प्रख्यात समाज सुधारक और नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) ने कहा कि करुणा का भूमंडलीकरण करना…