योग गुरू Swami Adhyatmanand का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

1149 0

अहमदाबाद।  प्रसिद्ध योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद ( Swami Adhyatmanand) का कोविड-19 के चलते शनिवार को यहां 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  आध्यात्मानंद ( Swami Adhyatmanand) अहमदाबाद स्थित शिवानंद आश्रम के प्रमुख थे।

आश्रम के न्यासी अरुण ओझा ने कहा कि स्वामीजी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 13 अप्रैल को शहर के एसीवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर अस्पताल में उनका निधन हो गया।

थाईलैंड से आई Call girl की कोरोना से मौत

आश्रम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वामी आध्यात्मानंद ( Swami Adhyatmanand) ने दुनियाभर में 814 शिविरों का आयोजन कर योग, प्राणायाम और चिंतन को बढ़ावा दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने 1999 में न्यू मेक्सिको के चियापास में हुए विश्व शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत कनाडा सांस्कृतिक एवं विरासत संघ की ओर से उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Post

Uttarakhand Government

उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम के बीच हुआ समझौता

Posted by - May 19, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में उत्तराखण्ड (Uttarakhand) सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के…
Savin Bansal

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन

Posted by - March 3, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रयासों से सड़क पर भटकता और भिक्षावृत्ति व बालश्रम में…
मिस यूनिवर्स 2019

Miss Universe 2019: हॉट महिलाओं की लिस्ट में से एक हैं भारत की ये वर्तिका सिंह

Posted by - December 12, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अमेरिका के अटलांटा में हुई मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने यह…
Indigo

Indigo ने दिव्यांग को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, सिंधिया ने दिए जांच के आदेश

Posted by - May 9, 2022 0
रांची। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सोमवार को कहा कि वह खुद इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines)…