भाजपा सांसद के पुत्र आयुष ने साजिश के तहत खुद पर चलवाई गोली

भाजपा सांसद के पुत्र आयुष ने साजिश के तहत खुद पर चलवाई गोली

1312 0

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने मंगलवार देर रात मड़ियांव इलाके में खुद पर गोली चलवाई। गोली लगने से घायल हुए आयुष को ट्रामा सेण्टर में भर्तीर् कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार कर घायल आयुष को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मड़ियांव पुलिस ने फायर करने वाले आयुष की पत्नी के भाई आदर्श को गिर तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आदर्श ने कबूला कि आयुष के कहने पर ही उसने फायर किया था और बताया कि आयुष कुछ लोगों को षडयंत्र के तहत फंसाना चाहता था।
आयुष किशोर के मुताबिक मंगलवार रात करीब दो बजे वह अपने साले आदर्श के साथ टहलने निकला था।

अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस ने गिरफ्तार किये चार आरोपी

शुरुआत में आयुष ने कहा कि मडिय़ांव में छठा मिल के पास काली कार सवार लोगों ने उसे गोली मार दी, जो बाएं हाथ और सीने को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। सीसी फुटेज में कोई भी हमलावर वहां से गुजरता नहीं दिखा। डीसीपी उत्तरी रईस अ तर के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि आयुष ने अपने कुछ व्यावसायिक साथियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर हमला कराया था। संदेह होने पर पुलिस ने आदर्श से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि आयुष के कहने पर उसने गोली मारी थी। आदर्श ने पुलिस के सामने कबूल किया कि आयुष ने चार लोगों को जानलेवा हमले के आरोप में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी।

भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए रचा था षडयंत्र

आयुष ने आदर्श से कहा था कि वह उसे गोली मारे बाकि वह संभाल लेगा। पुलिस ने आदर्श के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद की है, जो आयुष ने उसे दी थी। इस मामले में आयुष के परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद मडिय़ांव थाने में तैनात दारोगा राधेश्याम मौर्या ने आयुष और आदर्श के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की एफआइआर दर्ज कराई। दारोगा के मुताबिक आदर्श ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी थी। बेटे पर हमले की सूचना मिलने के बाद सांसद कौशल किशोर पत्नी जयदेवी के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष दुबग्गा में रहता है। आयुष एक विवाहित महिला से शादी करना चाहता था, जो उससे उम्र में बड़ी है। इसका विरोध करने पर आयुष उन लोगों से अलग रहने लगा था। आयुष ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ महिला से शादी कर ली थी। सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी हो, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे।

Related Post

Mission Shakti Cafe

गोण्डा में “शक्ति वंदन” के साथ स्थापित होगा प्रदेश का पहला “मिशन शक्ति कैफे”

Posted by - October 20, 2023 0
गोण्डा/लखनऊ। प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समर्पित योगी सरकार मिशन शक्ति (MIssion Shakti 4.0) के चौथे…
CM Yogi

मातृभूमि के प्रति त्याग, निष्ठा और वीरता की प्रेरणा का स्रोत है जनजातीय समुदाय: सीएम योगी

Posted by - November 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण संस्कृति और उनकी मातृभूमि के प्रति अपार निष्ठा को…
Savin Bansal

डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीछे जनता के द्वार

Posted by - November 28, 2025 0
देहरादून: सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम…
RANDEEP SURJEWALA

रणदीप सुरजेवाला ने CM खट्टर पर साधा निशाना, कहा- लोगों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार, शोर मचाकर गूँज सुनाने की जरूरत

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कई तरह के…
Sonia Gandhi

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी ने ईडी के सामने पेश होने के लिए मांगा समय

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: गांधी परिवार मनी-लॉन्ड्रिंग विवाद में उलझा हुआ है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रवर्तन निदेशालय…