डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

967 0

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर मालिन कुआं के पास की है। थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेरपुर निवासी शिवचंद्र (55) सुमेरपुर पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत था।

Corona in UP: यूपी में 296 कोरोना संक्रमितों की मौत

रविवार की दोपहर वह कलानी निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामदेव के साथ उनके घर से बीमार पशु का उपचार कर वापस आ रहा था, तभी सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर मालिनकुआं के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में रामदेव के दोनों पैर कट गये।

सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां रामदेव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि शिवचंद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय शिवचंद्र ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

Oxygen Express, एयरफोर्स बने मददगार

दोनों शवों का पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना के बाद डंपर चालक मौके से भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Post

CM Yogi

डिजिटल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर ‘हॉट टॉपिक’ हैं सीएम योगी

Posted by - September 3, 2022 0
गोरखपुर। चुनावी मैदान हो या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की ‘रफ्तार’ के आगे विपक्षी पीछे छूटते जा…

समय से अस्तित्व में आएगा गोरखपुर का सैनिक स्कूल, राष्ट्ररक्षा की नर्सरी बनेगा

Posted by - February 4, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विशेष प्रयास से गोरखपुर में निर्माणाधीन सैनिक कल्याण समय से…
priyanka gandhi

उन्नाव कांड : प्रियंका ने कहा, परिवार को नजरबंद करने से क्या हासिल होगा?

Posted by - February 18, 2021 0
उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संदेहास्पद परिस्थितियों में दलितों बहनों के मौत मामले में सियासत शुरू हो गई।…
Ritu Suhas

एक जुट हुआ प्रदेश, बनेगा स्वच्छ और स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश : ऋतु सुहास

Posted by - September 26, 2024 0
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” के स्वच्छता सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने और उनके स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता को…