कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते कावड़ यात्रा हुई रद्द

1068 0

देश में कोरोना महाामारी का असर कई गतिविधियों पर पड़ा है। ऐसे में धार्मिक गतिविधियों पर भी कोरोना महामारी का प्रभाव देखने को मिला है। वहीं जब कोरोना की दूसरी लहर धीमी होती दिखाई दे रही है तो ऐसे में तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार ने कावड़ यात्रा पर बड़ा फैसला लेते हुए इसे रद्द करने का फैसला किया है। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवङ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट के पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया। मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी काँवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कमान अब गौतम अडानी के हाथ, ट्वीट कर दी ये जानकारी

वहीं मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यह भी निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाय, ताकि वैश्विक माहमारी को रोकने में सफल हो सकें। बैठक में मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव श्री आनंदबर्द्धन पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Doctor

निशुल्क एंबुलेंस में मरीजों के दांतों का इलाज करने डॉक्टर को किया सम्मानित

Posted by - July 2, 2022 0
रायपुर: निशुल्क एंबुलेंस में मरीजों के दांतों का इलाज करने वाले डॉ (Doctor) जितेंद्र सराफ को डॉक्टर्स डे पर सम्मानित…
Savin Bansal

विधवा कनिष्का गर्ग का रू0 47230 हाउस टैक्स जिला प्रशासन ने करवाया जमा

Posted by - April 20, 2026 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जन दर्शन/जनता…
CM Dhami participated on the occasion of 'International Day of Older Persons'

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं: सीएम धामी

Posted by - October 1, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…