अब तैयार हो जाइए ‘ मम्मी की शादी ‘ के लिए

932 0

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में, फिल्म की कहानी पर खूब जोर दिया जा रहा है। ऐसे में कई अलग तरह की फिल्में रिलीज हो रही हैं जिसे सिनेमाप्रेमी भी हाथों हाथ ले रहे हैं। इस राह में चलते हुए अब ‘मम्मी की शादी’ भी इस लीग में शामिल होने जा रही है। ‘मम्मी की शादी’ की कहानी उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक परिवार की कहानी होगी जिसका निर्देशन रविंद्र गौतम करेंगे, रविंद्र इसके पहले फिल्म इक्कीस तोपों की सलामी का निर्देशन कर चुके हैं।

 

आपको बता दें, फिल्म ‘मम्मी की शादी’ का नाम जितना दिलचस्प है उससे भी ज्यादा दिलचस्प फिल्म की कहानी होगी। इस फिल्म की कहानी में जुड़वां बच्चे अपनी दादी के साथ मिलकर अपनी विधवा मां लिए एक पति की तलाश करते नजर आएंगे।

 

इस फिल्म के निर्माता ज़ीशान हैदर हैं जो इस फिल्म को एलिया प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज करेंगे। वहीं इस फिल्म की सह निर्माता केतकी पंडित मेहता हैं। निर्माताओं की मानें तो ये फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म की कास्टिंग इस दौरान चल रही है।

Related Post

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप

Posted by - January 19, 2020 0
मुंबई। बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी…
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा कर रहीं हैं मां बनने की प्लानिंग, बोलीं- मुझे क्रिकेट टीम जितने बच्चे चाहिए?

Posted by - January 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते सोमवार बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद अब बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स…
आयुष्मान खुराना

लॉकडाउन में आयुष्मान खुराना करने जा रहे हैं पढ़ाई , करेंगे ऑनलाइन कोर्स

Posted by - May 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लॉकडाउन में ऑनलाइन कोर्स करने जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के चलते लंबे…
Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का किया समर्थन

Posted by - August 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पूर्व प्रेमी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में…