शर्मिष्ठा मुखर्जी

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख से दिया इस्तीफा

2268 0

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार रही शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली कांग्रेस की कई समितियां बनाई गई हैं लेकिन शर्मिष्ठा मुखर्जी को किसी भी कमेटी में जगह नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें :-संसदीय दल की बैठक के दौरान सोनिया ने पीएम को बताया ‘ब्लफमास्टर’

आपको बता दें शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह फैसला लिया। आम चुनाव के लिए दिल्ली मीडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी में शर्मिष्ठा की जगह पर रमाकांत गोस्वामी को चुना गया है। शर्मिष्ठा मुखर्जी के इस्तीफे की यही वजह बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :-बजट सत्र के आखिरी दिन मुलायम का पीएम को लेकर बयान

जानकारी के मुताबिक शर्मिष्ठा का कहना है कि वो महिला कांग्रेस पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया है. उनका ये भी कहना है कि दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष शीला दीक्षित से उनके पारिवारिक संबंध हैं ।शर्मिष्ठा मुखर्जी को कांग्रेस ने किनारे कर दिया है। इस बीच ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पूर्व राष्ट्रपति की बेटी बीजेपी का दामन थामन सकती हैं?

Related Post

AK Sharma presented the achievements of the state in the field of cleanliness

स्वच्छता अभियान को प्रदेश में जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक कार्ययोजना: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में अपशिष्ट निस्तारण एवं स्वच्छता ही…
cm yogi

अफवाह फैलाने वालों पर हो सख्ती, ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के लिए बनाएं बहुस्तरीय योजना: मुख्यमंत्री

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ: मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम तट पर प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला-2026 की…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Posted by - May 4, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddh Purnima) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…