amitshaha

बीजेपी अध्यक्ष ने कुंभ में लगाई आस्था की डुबकी साथ ही किया बड़े हनुमान जी का दर्शन

1373 0

प्रयागराज। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को कुंभ पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मोर्या और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे भी हैं।संगम में स्नान के बाद अमित शाह और सीएम योगी ने त्रिवेणी संगम पर आरती की। इसके बाद कुंभ मेला के सेक्टर 14 स्थित जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर पहुंचे। यहां भोजन करने के पहले अमित शाह ने वहां मौजूद सभी संतों का लिया आशीर्वाद। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के आगे भी झुक कर उन्हें प्रणाम किया।

ये भी पढ़ें :-संसदीय दल की बैठक के दौरान सोनिया ने पीएम को बताया ‘ब्लफमास्टर’ 

आपको बता दें स्नान के बाद शाह और योगी ने गंगा आरती की। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरि गिरि, जूना अखाड़ा के आचार्य अवधेशानंद गिरि, योग गुरु बाबा रामदेव समेत सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :-बजट सत्र के आखिरी दिन मुलायम का पीएम को लेकर बयान 

जानकारीके मुताबिक अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम बंधवा लेटे हुए बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मंदिर के स्वागत कक्ष में बैठ कर उन्होंने जलपान किया फिर गुरु कार्शदी आश्रम के लिए रवाना हुए।वहीँ शाह की फ्लीट पर चढ़कर समाजवादियों ने काला झंडा दिखाकर हंगामा किया। इस दौरान संदीप यादव, जिला अध्यक्ष युवाजन सभा, शिव यादव, मोहित पांडेय, बृजेश विश्वकर्मा आदि को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Post

cm yogi

अब पात्र परिवारों को घर बैठे मिलेगा पारिवारिक लाभ, सीएम योगी की पहल से बदली व्यवस्था

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश की गरीब एवं असहाय परिवारों को राहत पहुंचाने वाली राष्ट्रीय…
PM Vishwakarma scheme

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन में तेजी ला रही योगी सरकार

Posted by - December 12, 2023 0
लखनऊ। देश के कारीगरों और हस्तशिल्प श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma…
PM Modi

आतंक पर पीएम मोदी का करारा हमला, दुश्मन कहीं भी हो “हौंक” दिया जाएगा

Posted by - May 30, 2025 0
कानपुर/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) ने शुक्रवार को कानपुर में हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण…