यूपी एसटीएफ ने तस्करी करने वाले गिरोह को झांसी में किया गिरफ्तार

 यूपी एसटीएफ ने तस्करी करने वाले गिरोह को झांसी में किया गिरफ्तार

995 0

 यूपी एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना और झॉसी से 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी झॉसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सतेन्द्र पण्डित उर्फ सत्तू ग्राम परसूतीगढ़ी, थाना सुरीर, मथुरा का रहने वाला है। उसके पास से 400 रुपये नकद और 2 मोबाईल फोन बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी झांसी के एलाईड चौराहा से की गयी।

सिद्धार्थनगर में हुई एसटीएफ से मुठभेड़

दरअसल, एसटीएफ की टीम को जानकारी मिली कि अवैध मादक मदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना सतेन्द्र पण्डित झॉसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में देखा गया है। वह एवं थाना नवाबाद, झॉसी के एनडीपीएस एक्ट के केस में  वांछित है और इसी केस में उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित है। इस सूचना पर एसटीएफ लखनऊ से टीम गठित कर झॉसी के लिए रवाना की गयी। एसटीएफ टीम ने झॉसी पहुॅचकर छानबीन की तो पता चला कि वांछित अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ सत्तू अपने किसी साथी से मिलने के लिए एलाईड चौराहा आने वाला है, इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह एक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने का गिरोह का संचालन करता है, इस गिरोह द्वारा काफी दिनों से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी की जाती है। इस गिरोह द्वारा विशाखापट्टनम से कम कीमत में गांजा मंगाया जाता है और हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिक मूल्य पर इसकी सप्लाई की जाती है।

Related Post

CM Yogi

सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी

Posted by - September 19, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में पूरे भारत ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर…
Balinee

मुख्यमंत्री योगी के प्रयास से सशक्त हो रहीं बुंदेलखंड की महिलाएं

Posted by - September 15, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशन में बुंदेलखंड को नई दिशा देने में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित…

उत्तराखंड में नदियाँ उफान पर, अलकनंदा में डुबे गढ़वाल के निचले इलाक़े

Posted by - June 19, 2021 0
उत्तराखंड राज्य के तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते नदियों में उफान की स्थितियां बन गई हैं।खबरों के…