मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन

1082 0

बसपा सुप्रीमो मायवती की मां रामरती का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया गया है कि मायावती खुद दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे वहां पर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि मायावती (Mayawati) की मां को हार्ट अटैक आया था और उसी वजह से उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 92 साल की उम्र में वे इस दुनिया को छोड़ चली गईं। अभी के लिए बसपा सुप्रीमो दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के एकत्र होने के बाद कल दिल्ली में मायावती की मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद खबर पर बसपा ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। उसमें बताया गया है कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वैसे करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का भी स्वर्गवास हो चुका है।

आवागमन की सुविधा के साथ-साथ जाम से भी मिलेगी निजात : केशव

अब ये दुखद समाचार भी उस समय आया है जब बसपा सुप्रीमो यूपी चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं। उनकी तरफ से लगातार हर जिले में प्रचार किया जा रहा है, पार्टी के स्तर पर भी कई बैठकें हो रही हैं। लेकिन उनकी मां के स्वर्गवास के बाद बैठकों का दौर कुछ दिनों के लिए शांत पड़ सकता है। अभी के लिए इस मुश्किल समय में बसपा का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ मायावती संग खड़ा है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है।

Related Post

CM Yogi

भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता: योगी

Posted by - February 11, 2024 0
पुणे । महाराष्ट्र भक्ति और शक्ति की भूमि रही है। यहीं गुरु समर्थ रामदास ने वीर छत्रपति शिवाजी का मार्गदर्शन किया।…
CM Yogi

चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 28, 2024 0
चित्रकूट/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों…