चाय की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में छह लोगों की मौत

807 0

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर नजर आया। यहाँ मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, यहाँ एक चाय की दुकान में लोग सुबह के वक्त चाय पी रहे थे, तभी एक तेज गति से आता बेकाबू ट्रक दुकान में घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि दुकान में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने चालक को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम

वहीं हादसे में घायल अन्य लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चारों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

मौके पर हुई चार लोगों की मौत

बता दें कि अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव (50), गोलू यादव(15), वीरेंद्र राम(45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान अहरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्याम बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चारों शवों को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह मौके पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे।

Related Post

CM Yogi

24 अप्रैल तक चलाएं विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीण आँचल भी न छूटें: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2025 0
कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित…
Ethanol

एथनॉल उत्पादन से एकीकृत वार्षिक गन्ना अर्थव्यवस्था पहुंच गई है 50 हजार करोड़ रुपए तक

Posted by - March 26, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विशेष ध्यान न केवल प्रदेश की स्थित सुधारने बल्कि…
Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

Posted by - April 16, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अटल आवासीय विद्यालय योजना (Atal Residential Schools) ने अपनी पहली ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा…