चाय की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में छह लोगों की मौत

763 0

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर नजर आया। यहाँ मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, यहाँ एक चाय की दुकान में लोग सुबह के वक्त चाय पी रहे थे, तभी एक तेज गति से आता बेकाबू ट्रक दुकान में घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि दुकान में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने चालक को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम

वहीं हादसे में घायल अन्य लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चारों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

मौके पर हुई चार लोगों की मौत

बता दें कि अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव (50), गोलू यादव(15), वीरेंद्र राम(45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान अहरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्याम बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चारों शवों को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह मौके पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे।

Related Post

ajay kumar lallu

कांग्रेस का आरोप- यूपी में ऑक्सीजन के लिये लंबी-लंबी लाइनें, मौतों के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे हालात को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर…
Panchkosi Parikrama

माघ मेले में पंचकोसी परिक्रमा शुरू, त्रिवेणी तट पर पूजन के साथ शुभारंभ

Posted by - January 5, 2026 0
प्रयागराज। प्रयाग की सनातन परंपरा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक पंचकोसी परिक्रमा (Panchkosi Parikrama) की माघ मेला में शुरुआत…
Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा का बड़ा निवेश

Posted by - August 18, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार की उद्योग नीति और निवेशक-हितैषी कदमों का बड़ा नतीजा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल…
CM Yogi

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ाकर निवेशकों को नई सुविधाएं देगी योगी सरकार

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में ‘ईज…