भाजपा में शामिल हुए स्टार 'निरहुआ', रवि किशन

बीजेपी में शामिल हुए भोजपुरी फिल्म स्टार ‘निरहुआ- रवि किशन’

1544 0

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव  से 2019 पहले उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हलचल तेज है। भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल निरहुआ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं रवि किशन ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात भी की है।

ये भी पढ़ें :-अमेठी पहुंची प्रियंका, स्वागत में ‘प्रियंका गांधी आईं भाजपा घबराई’ के लगे नारे 

आपको बता दें अभिनेता रविकिशन ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन सीट पार्टी तय करेगी।निरहुआ व रवि किशन पूर्वांचल की सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। रवि किशन इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं जहां उन्हें महज 42,759 वोट मिले थे। यहां बीजेपी के कृष्णा प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी में जया प्रदा हुईं शामिल, बोली – भाजपा से जुड़ना मेरा सौभाग्य

जानकारी के मुताबिक रवि किशन ने कहा, ‘मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा लेकिन सीट का फैसला पार्टी करेगी।’ वहीं निरहुआ को भी बीजेपी टिकट देने पर विचार कर सकती है। निरहुआ को आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Related Post

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर बना ये रिकॉर्ड

Posted by - February 22, 2020 0
मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म…
सनी देओल और गोविंदा रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: अजमेर में सनी देओल और गोविंदा ने किया रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Posted by - April 27, 2019 0
अजमेर। लोकसभा चुनाव प्रचार में अंतिम दिन 27 अप्रैल को अजमेर में बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता सनी देओल भाजपा…
shweta demands Riya Chakraborty's arrest

सुशांत की मौत के मामले में बहन श्वेता ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग

Posted by - August 27, 2020 0
 नई दिल्ली । अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मांग की है…

शिल्पा शेट्टी का नया हेयरस्टाइल वायरल, अभिनेत्री ने मुंडवाया आधा सिर

Posted by - October 18, 2021 0
नई दिल्ली। अपनी फिटनेस को लेकर शिल्पा शेट्टी चर्चा में बनी रहती है। आए दिन एक्ट्रेस अपने वर्कआउट के वीडियो…