10 फीसदी आरक्षण विधेयक लोकसभा से पास, राज्यसभा में किया जायेगा पेश

1412 0

नई दिल्ली। 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए 124वां संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पास हो गया। इसके पक्ष में 323 और विरोध में केवल तीन वोट पड़े। सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक  को पारित कराने में सरकार की असल परीक्षा आज यानि बुधवार को राज्यसभा में होगी।

ये भी पढ़ें :-नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से मिला झटका 

आपको बता दें लोकसभा में बिल को पास कराने के लिए सरकार के पास संख्याबल पूरा है, लेकिन इसके बावजूद एकराय बनाने के लिए वह विपक्षी दलों से संपर्क साध रही है।करीब 5 घंटे चली बहस में राजद और एआईएमआईएम को छोड़ सभी दलों ने इसका पक्ष लिया। हालांकि कई सांसदों ने इसे लेकर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें :-सवर्ण आरक्षण बिल के बाद आजम खान ने रखी ये मांग

जानकारी के मुताबिक बीएसपी प्रमुख मायावती ने बिल के लिए अपने खुला समर्थन तो दिया, लेकिन साथ ही बीजेपी पर चुनावी स्टंट का तंज भी किया। एसपी ने बिल के समर्थन की बात तो कही, लेकिन साथ में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की ऐसी शर्त जोड़ दी, जिसको पूरा करना मोदी सरकार के लिए संभव नहीं होगा।

Related Post

कांग्रेस का सत्याग्रह

नागरिकता कानून: कांग्रेस का सत्याग्रह है आज, राहुल-प्रियंका ने लोगों से की ये अपील

Posted by - December 23, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह…
AK Sharma

पूर्वांचल की जनता समय आने पर अपना समर्थन सही व्यक्ति को नहीं देती: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूरा होने के…
yogi

शुभ संयोग जुड़ा है योगी के सरकारी आवास से, दूसरी बार आये पीएम मोदी

Posted by - May 17, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का 5,कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास कुछ मायनों में काफी शुभ…

पति के पिता की मौत के बाद का किस्सा सुनकर इमोशनल हुईं अनुष्का, Kiss कर संभाला

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट पॉपुलर सेलेब कपल्स में से एक हैं। हाल…