तेजी से वायरल हो रहा है ऋतिका छिब्बर का ‘जय जयकार’ म्यूजिक वीडियो

1349 0

ऋतिका छिब्बर, हमेशा से ही एक मॉडल और एक्ट्रेस बनने के सपने देखा करती थी। अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, अपने सपनों को पूरा करने ऋतिका मुंबई आ गई। मुंबई में आने के बाद ऋतिका को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा उन्होंने कई ऑडिशन दिए।

 

मॉडलिंग के दौरान ऋतिका को एक म्यूजिक वीडियो करने का ऑफर मिला, जिसका नाम था ‘मन मेरा’। ‘मन मेरा’ म्यूजिक वीडियो के हिट होने के बाद उन्हें सिप्पी गिल के गाने ‘प्यार नहीं घटदा’ का ऑफर मिला, और वो भी काफी हिट रहा। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज किए हैं। 2019 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म ‘अम्माई नचिन्डी’ से ऋतिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

 

ऋतिका ने बैक टू बैक 2 म्यूजिक वीडियो में काम किया। जिसमें से एक गणेश उत्सव पर जुबिन नौटियाल ने गाया था, जबकि दूसरा सुखविंदर सिंह ने गाया है। दोनों ही सॉन्ग को टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है। सुखविंदर सिंह का गाना ‘जय जयकार’ को इस नवरात्रि के अवसर पर लॉन्च किया गया है, जो काफी हिट हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में ऋतिका के साथ अर्जन बाजवा भी है।

 

ऋतिका का मानना है कि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि ऋतिका के घर पर बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है, उन्होंने हमेशा ही अपने परिवार को नवरात्रि के शुभ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा करते हुए देखा है।

 

ऋतिका के कई म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाले है। ऋतिका फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाना चाहती है, यही उनका मेन गोल है। ऋतिका का सक्सेस मंत्र है कि “अपने गोल्स के प्रति फोकस रहना चाहिए और पेशेंश भी रखना चाहिए।”

 

Link to her latest release Jai Jaikaar – https://youtu.be/0zMGWcoCMwA

Related Post

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स

77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स में नेटफ्लिक्स ने रचा इतिहास

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली।  77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन पांच जनवरी 2020 को होगा।  इससे पहले अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन जारी हो…
वरुण और श्रद्धा

वरुण धवन से शादी करने की बात पर श्रद्धा कपूर ने फैंस को इन अंदाज में दिया जवाब

Posted by - January 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की काफी चर्चा हो रही…