तेजी से वायरल हो रहा है ऋतिका छिब्बर का ‘जय जयकार’ म्यूजिक वीडियो

1254 0

ऋतिका छिब्बर, हमेशा से ही एक मॉडल और एक्ट्रेस बनने के सपने देखा करती थी। अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, अपने सपनों को पूरा करने ऋतिका मुंबई आ गई। मुंबई में आने के बाद ऋतिका को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा उन्होंने कई ऑडिशन दिए।

 

मॉडलिंग के दौरान ऋतिका को एक म्यूजिक वीडियो करने का ऑफर मिला, जिसका नाम था ‘मन मेरा’। ‘मन मेरा’ म्यूजिक वीडियो के हिट होने के बाद उन्हें सिप्पी गिल के गाने ‘प्यार नहीं घटदा’ का ऑफर मिला, और वो भी काफी हिट रहा। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज किए हैं। 2019 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म ‘अम्माई नचिन्डी’ से ऋतिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

 

ऋतिका ने बैक टू बैक 2 म्यूजिक वीडियो में काम किया। जिसमें से एक गणेश उत्सव पर जुबिन नौटियाल ने गाया था, जबकि दूसरा सुखविंदर सिंह ने गाया है। दोनों ही सॉन्ग को टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है। सुखविंदर सिंह का गाना ‘जय जयकार’ को इस नवरात्रि के अवसर पर लॉन्च किया गया है, जो काफी हिट हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में ऋतिका के साथ अर्जन बाजवा भी है।

 

ऋतिका का मानना है कि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि ऋतिका के घर पर बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है, उन्होंने हमेशा ही अपने परिवार को नवरात्रि के शुभ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा करते हुए देखा है।

 

ऋतिका के कई म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाले है। ऋतिका फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाना चाहती है, यही उनका मेन गोल है। ऋतिका का सक्सेस मंत्र है कि “अपने गोल्स के प्रति फोकस रहना चाहिए और पेशेंश भी रखना चाहिए।”

 

Link to her latest release Jai Jaikaar – https://youtu.be/0zMGWcoCMwA

Related Post

कंगना रनौत Kangana Ranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट करने की अपील

Posted by - June 27, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों से चाइनीज प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करने की अपील की है। कंगना रनौत की…
डीजे हार्दिक

मुंबई में डीजे हार्दिक का साथ देते नजर आए गुरु रंधावा

Posted by - December 31, 2019 0
मुंबई के मशहूर क्लब्स बैरेल मैन्शन, किटी सु, बॉम्बे अडा, एस्को बार, रीफ्लेक्सियन, जेएलडब्ल्यूए, ग्लास हाउस, प्लेबॉय, बैरल और कं,…
बीजेपी नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

बीजेपी नेता ने उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Posted by - April 8, 2019 0
मुंबई।  बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने अभिनेत्री और मुंबई उत्तर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पर हिंदू विरोधी…

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का प्रमोशन शुरू, कल रिलीज होगा पहला गाना  

Posted by - October 20, 2021 0
अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कैटरीना कैफ द्वारा अभिनीत और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का दर्शक काफी लंबे…