YouTuber Amit Bhadana met CM Dhami

प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से की भेंट

223 0

देहारादून। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं सुश्री साक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Dhami) के साथ देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,परंपराएं एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया,जिससे वे यहाँ की अध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का साक्षात्कार कर सकें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इन युवाओं की रचनात्मकता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके माध्यम से राज्य की सुंदरता एवं सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुँचाने में सहयोग मिलेगा।

Related Post

AIRPLANE NEWS

मलेशिया से काठमांडू पहुंचा विमान हवा में लगाता रहा चक्कर, वाराणसी डायवर्ट

Posted by - March 27, 2021 0
वाराणसी। मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू पहुंचा विमान, खराब मौसम के चलते काठमांडू…
PM Narendra Modi

IGP पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी…
CM Dhami

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों को धामी ने दी वित्तीय मंजूरी

Posted by - June 19, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने…