बंथरा में युवक को बंधक बनाकर पीटा

बंथरा में युवक को बंधक बनाकर पीटा

751 0

बंथरा इलाके के एक युवक ने पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों पर असलहे के बल पर कार से अगवा कर बंधक बनाते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बंथरा इलाके के माती गांव निवासी प्रिंस कुमार उर्फ रिंकू के मुताबिक बीती 12 मार्च को इलाके के ही कासिम खेड़ा निवासी शेरा से पैसों को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी।

होली से पहले सीएम ने सोनभद्र को दिया तोहफा

उस दौरान शेरा ने बकाया 6 हजार रुपये न देने पर अगले दिन शाम तक अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। प्रिंस का कहना है कि अगले दिन शनिवार शाम करीब 8 बजे जब वह माती बाजार में सब्जी लेने गया, तो वहां अचानक स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 32 केटी 1792) से पहुंचे शेरा के दोस्त बंथरा के ही नुर्दी खेड़ा निवासी अजय यादव, यहीं के अनूप खेड़ा निवासी आशीष यादव, सरोजनीनगर के एलडीए कॉलोनी निवासी संदीप तिवारी, निगोहा के निर्मल यादव उर्फ लंबरदार और रायबरेली जिले के सरेनी थानान्तर्गत देवपुर निवासी ठाकुर बक्स सिंह ने जबरन पकड़कर मारा पीटा।

आदिवासियों के समुदाय के विकास के बिना तरक्की नहीं ; राष्ट्रपति

आरोप है कि जब पीड़ित प्रिंस ने विरोध किया, तो संदीप तिवारी ने उसकी कनपटी में रिवाल्वर लगाकर उसे जबरन कार में डाल लिया और शेरा के ऑफिस उठा ले गए। जहां पर पहले से मौजूद शेरा और सभी आरोपियों ने मिलकर प्रिंस की जमकर पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे बकाया रकम वापस न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रिंस का कहना है कि घटना के दौरान ही इसी बीच सायरन बजाती पुलिस की गाड़ी उधर से आती दिखाई पड़ी।

जिससे सायरन की आवाज सुनकर सभी आरोपी इधर-उधर छिपने लगे। तभी मौका पाकर प्रिंस वहां से भाग निकला और घर पहुंच कर अपने भाई पिंटू को पूरी घटना की जानकारी दी। बाद में इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित प्रिंस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Related Post

JEE examinations

बॉम्बे हाई कोर्ट में जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग पर सुनवाई आज

Posted by - September 1, 2020 0
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग करते हुए महाराष्ट्र के भंडारा निवासी…
वीर सावरकर का अपमान

वीर सावरकर के अपमान प्रतिफल राहुल गांधी को जनता अवश्य देगी : विहिप

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर संबंधी बयान…
ak sharma

किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब पर होगी कार्यवाही : एके शर्मा

Posted by - May 18, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma ) ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का…