पतले बालों से आपभी हैं परेशान, तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

960 0

लखनऊ डेस्क। आजकल महिलाएं पतले बालों की समस्या से जूझ रही हैं।इसके लिए बहुत से उपाय भी करती है फिर भी उन्हें आराम नही मिलता है इस लिए आज हम इस परेशानी का भी हल हम ढूंढ लाए हैं। कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप इससे भी छुटकारा पा सकती हैं।आइये जानें कैसे –

ये भी पढ़ें :-करवाचौथ के मौके पर लगाएं मेहंदी के ये ट्रेंडी डिजाइन, होगी जबरदस्त तारीफ 

1-हमेशा बालों के लेयर्स पर ही कंडीशनर लगाना चाहिए। भूलकर भी स्कैल्प पर न लगाएं। इसके बाद आप गीले बालों में सीरम भी लगा सकती हैं।

2-ड्राई शैंपू ‘बैड हेयर डे’ के वक्त आपका सबसे अच्छा दोस्त है। पतले बाल जब शैंपू करने के दूसरे दिन ही ऑयली हो जाएं तब ड्राई शैंपू उस तेल को सोख कर आपके बालों में वॉल्यूम देता है।

3-पतले बालों का वॉल्यूम बढ़ने के लिए नीचे के सिरे से कोंब करें। इससे बालों में वॉल्यूम और टेक्सचर बढ़ेगा।

4-शैंपू करने के बाद बालों में अच्छा वॉल्यूम आता है और वो आपका ‘गुड हेयर डे’ कहलाता है। शैंपू का चुनाव करते वक्त ‘वॉल्यूमाइजिंग और क्लेरिफाइंग’ शैंपू ही चुनें। इससे आपके बालों में वॉल्यूम बनता है।

5-बाल धुलने के बाद सिर झुकाकर ड्रायर इस्तेमाल करें और बालों को सुखाएं। सूखने के बाद रोलर कोंब से बालों के लेयर्स लॉक कर सकती हैं।

 

Related Post

Mamta Banerjee

यूपी- बिहार के लोगों को गुंडा कहने पर ममता के खिलाफ परिवाद दायर

Posted by - April 1, 2021 0
मुजफ्फरपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में परिवाद दायर किया गया…
बिग बॉस

bigg boss: वाइल्ड कार्ड से दोबारा एंट्री लेने वाली शेफाली बग्गा फिर से हुई बेघर

Posted by - January 6, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के बहुत ही माने-जाने अभिनेता सलमान खान का ‘बिग बॉस’ शो अधिकतर लोगों का बेहद ही पसंदीदा…