yogi

योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

504 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लिया।

ट्विटर पर इस संख्या को पार करने वाले वह पहले सीएम भी हैं। सीएम योगी (CM Yogi) ने यह आंकड़ा आठ वर्षों के अंतराल में प्राप्त किया है। उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल की शुरुआत की थी। उस वक्त वह सांसद थे।

ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही सीएम योगी उस क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी लोगों से संवाद करते रहते हैं। वो ट्विटर समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी सोशल मीडिया एप कू पर काफी एक्टिव हैं। उनकी गिनती सोशल मीडिया पर सर्वाधिक एक्टिव सीएम और राजनेता के रूप में होती है।

Related Post

CM Yogi heard the problems during 'Janta Darshan'

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश…

विपक्ष ने पूछा कहां है दो करोड़ रोजगार? भाजपा प्रवक्ता बोले अब लोग नौकरी नहीं अपना काम कर रहे

Posted by - August 6, 2021 0
कोरोना संकट के बीच देश इस वक्त महंगाई एवं बेरोजगारी से बुरी तरह से जूझ रहा है, ऐसे में विपक्ष…
Meri Mati Mera Desh

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

Posted by - August 4, 2023 0
लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में देश के शहीदों और माटी के प्रति कृतज्ञता दर्शाने वाले मेरा…
सुषमा स्वराज

‘दुश्मनी इतनी करो कि दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना होना पड़े’ -सुषमा स्वराज

Posted by - May 8, 2019 0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अलग-अलग ट्वीट कर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिम बंगाल की सीएम…