cm yogi

ज्येष्ठ की गर्मी में तपे योगी तो चप्पा-चप्पा पहुंची भाजपा

383 0

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  यानी आमजन के विश्वास का सबसे बड़ा नाम। तभी तो योगी आदित्यनाथ के एक आह्वान पर मतदाताओं ने पहली बार सभी 17 नगर निगम में भाजपा के महापौर को जिता दिया। 13 से अधिक निगमों में भाजपा का बोर्ड बनवा दिया और 27 वर्ष बाद आजम खां की हुकूमत हिलाकर स्वार-टांडा में भाजपा गठबंधन की पताका फहरा दी। छानबे सीट पर कब्जा बरकरार रखा। फिर उच्च सदन में योगी (CM Yogi)  की रणनीति काम आई और यहां भी उनके नेतृत्व में भाजपा को दोनों सीटें मिलीं। 18 दिन में यह तीनों बड़ी जीत योगी के प्रति जनविश्वास का प्रतीक है।

‘ज्येष्ठ’ की गर्मी में तपे योगी (CM Yogi) तो चप्पा-चप्पा पहुंची भाजपा

ज्येष्ठ मास की तपती दोपहरी और गर्मी में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सभी नगर निगमों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। योगी आदित्यनाथ के आह्वान का असर रहा कि पहली बार सभी 17 सीटों पर भाजपा के महापौर जीते और 13 से अधिक निगमों में भाजपा का बोर्ड बना। यही नहीं, पहली बार महिलाओं व अल्पसंख्यक वर्ग के भी प्रतिनिधियों को भाजपा से बड़ी जीत मिली। योगी ने दोनों चरण में धुंआधार प्रचार किया।

स्वार-टांडा में 27 वर्ष बाद सपा का वर्चस्व मिट्टी में मिला

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की लोकप्रियता ऐसी है कि स्वार-टांडा विधानसभा चुनाव में 27 वर्ष बाद सपा का वर्चस्व मिट्टी में मिल गया। 1996 से आजम खां के कब्जे वाली इस सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने 8724 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 68630 वोट मिले। वहीं योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के मिर्जापुर में अपील का असर यह हुआ कि छानबे सीट पर रिंकी कौल को मतदाताओं ने कप-प्लेट में जीत की चाय पिलाई। रिंकी ने अपना दल से 9587 वोटों से जिताकर लखनऊ पहुंचाया।

उच्च सदन में भी कार्यकर्ता ही बुलंद करेंगे आवाज

उच्च सदन में भाजपा की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह को योगी की रणनीति ने जीत दिला दी। अखिलेश यादव द्वारा जबर्दस्ती चुनाव थोपने की दोमुंही रणनीति पर योगी (CM Yogi)  का विश्वास भारी रहा। यहां मानवेंद्र सिंह को 280 और पद्मसेन चौधरी को 279 और अखिलेश के रामकरण निर्मल116 और रामजतन राजभर को 115 वोट मिले। योगी-योगी की यह गूंज उच्च सदन में भी सोमवार को गूंजती रही।

Related Post

Kanhaiyalal

बरेलवी उलेमा ने कन्हैयालाल के हत्यारों के खिलाफ जारी किया फतवा

Posted by - July 7, 2022 0
बरेली: बरेलवी उलेमाओं ने उदयपुर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को स्पोर्ट करने पर दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiyalal) की…
Solar

यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र

Posted by - January 14, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय को बढ़ाने के प्रयास में जुटी योगी सरकार…

आयुर्वेद, योग व नैचुरोपैथी से जुड़े विभाग पहले शुरू हो : योगी

Posted by - June 16, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने कहा कि राज्य आयुष  विश्वविद्यालय में पहले चरण के अन्तर्गत आयुर्वेद, योग और नैचुरोपैथी से…

आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है, ऐसा कहा जा रहा कि सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा सीएम पद से इस्तीफा…