योगी सरकार ने दी कांवड़ यात्रा को मंंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने थमा दिया नोटिस

686 0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेकर नोटिस थमाया है। जस्टिस फली नरीमन ने नोटिस थमाई है, इस मामले में शुक्रवार यानी 16 जुलाई को सुनवाई होगी, यूपी सरकार अपना पक्ष रखेगी। महामारी के बीच कांवड़ यात्रा को मंंजूरी देते वक्त सीएम ने प्रोटोकॉल का पालन करवाने की बात कही, हालांकि धर्म के मामले में ये संभव होता नजर नहीं आता।

सीएम ने अधिकारियों से कहा था कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड सरकार से बात करने के बाद दिशा-निर्देश जारी करें। वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने कांवड़ यात्रा की अनुमति न देने का फैसला किया है, सीएम धामी ने कहा- लोगों की जिंदगी प्राथमिकता में हैं।

जस्टिस आर.एफ. नरीमन ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हमने परेशान करने वाली खबर पढ़ी है कि यूपी सरकार कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे रही है, जबकि उत्तराखंड सरकार ने इस पर रोक लगाई है। बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए सख्ती बरतने की जरूरत बताई है।

वहीं यूपी सरकार कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे रही है। शीर्ष अदालत ने यूपी, उत्तराखंड और केंद्र सरकार से इस मामले पर शुक्रवार सुबह तक जवाब मांगा है। अदालत ने कहा कि 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होनी है। ऐसे में इस अहम मुद्दे पर जल्दी सुनवाई होना जरूरी है।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को कोरोना संकट के चलते रोकने का फैसला लिया है, जबकि यूपी सरकार ने कुछ पाबंदियों के साथ राज्य में इसे जारी रखने का फैसला लिया है। लंबे समय तक चली पसोपेश के बाद मंगलवार को उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा रोकने का फैसला लिया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि कांवड़ यात्रा से अहम है लोगों की जानें बचाना।

अडानी के हवाले मुंबई एयरपोर्ट, यूजर बोले- बस राष्ट्रपति भवन एवं संसद का टेकओवर बाकी

इसलिए कांवड़ यात्रा को लगातार दूसरी बार कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि आईएमए की उत्तराखंड यूनिट ने भी कांवड़ यात्रा का विरोध किया था और सरकार से अपील की थी कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए इसे परमिशन देना ठीक नहीं होगा।

Related Post

RTE

आरटीई में ऐतिहासिक उछाल, प्रथम चरण के आवेदनों की संख्या हुई दुगुनी

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (RTE) योजना के प्रति अभिभावकों का बढ़ता विश्वास इस वर्ष…
उद्धव ठाकरे

शिवसैनिक बनाएंगे राम मंदिर की ईटें, इंतजार करवाना सही नहीं – ठाकरे

Posted by - September 16, 2019 0
मुंबई। राम मंदिर को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उम्मीदें बढ़ गई हैं मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते…

देश के विकास के लिए स्वामी विवेकानंद चाहिए, जिन्ना नहीं : संबित पात्रा

Posted by - November 16, 2021 0
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि चुनावों के समय अखिलेश यादव प्रदेश में जिन्ना को ले…
Surya Kund

रामोत्सव 2024: सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

Posted by - January 14, 2024 0
अयोध्या । सनातन धर्म की सप्तपुरियों में सर्वप्रथम अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव व आधुनिक विकास का समुचित तालमेल सूर्य…