योगी सरकार के इशारे पर प्रशासन नंगानाच और गुंडागर्दी कर रहा- अखिलेश

756 0

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से पहले नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मसले पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया।

अखिलेश ने कहा- चुनाव जीतने के लिए सरकार के इशारे पर प्रशासन नंगानाच और खुली गुंडागर्दी कर रहा, सरकार बताए गुंडों को आजादी क्यों? उन्होंने कहा कि सपा उन अधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है।, समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में गुंडों को आजादी दे रखी है। अपने आप को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया। हमें दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं। जिन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, सब भाजपा के गुंडे हैं। भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में नंगानाच और खुली गुंडागर्दी की।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उन अधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है।, समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों को अपमानित किया जा रहा है, उससे जनता में आक्रोश है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Post

शाह पर बरसीं ममता, बोलीं- भाजपा के इशारे पर होती हैं डिबेट्स, विपक्ष को करते हैं बदनाम

Posted by - July 1, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मोदी सरकार के बीच चल रही तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही…
CM Yogi

सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।…
AK Sharma

बिजली चोरी को हरहाल में रोका जाए, राजस्व हानि बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - October 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए विद्युत व्यवस्था की कमियों को दूर कर विद्युत…
Kukrail Night Safari

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर…