cm yogi

यूपी में योगी का जलवा, अखिलेश और माया पिछड़े

531 0

लखनऊ। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। योगी आदित्यनाथ माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले उत्तर प्रदेश के नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं।

तकरीबन 1.70 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स के साथ, योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। बता दें कि अखिलेश के ट्विटर पर 1.55 करोड़ फॉलोवर्स ही हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, सोशल मीडिया पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म पोलस्ट्रैट की एक रिपोर्ट ने उन्हें शीर्ष स्थान पर रखा है, अन्य सभी नेता उनसे भारी अंतर से पीछे हैं। पोलस्ट्रैट ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध नेताओं के ट्विटर फॉलोवर्स की एक रैंकिंग जारी की है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे लोकप्रिय हैं।

रैंकिंग में ये भी सामने आया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनता के बीच लोकप्रिय पसंद नहीं हैं और उन्हें सिर्फ 43 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) महज 23 लाख फॉलोअर्स के साथ काफी पीछे हैं।

सहयोगी दलों के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : नड्डा

मुख्यमंत्री की लोकप्रियता जनता और खासकर युवा वर्ग में लगातार बढ़ती जा रही है और यह स्पष्ट संकेत है अपने विकास कार्यों और सुशासन की नीति के कारण लोगों के बीच एक शीर्ष पसंद हैं।

आपको यह बता दें कि सीएम योगी सितंबर 2015 में ट्विटर से जुड़े थे। तब से, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अक्सर प्लेटफॉर्म पर लोगों से जुड़े रहते हैं। जबकि अखिलेश यादव लगभग 12 साल और छह महीने पहले जुलाई 2009 में ट्विटर से जुड़े थे

Related Post

cm yogi

पं. नेहरू ने कश्मीर को विवादित करने का कार्य किया, जिससे वह भारत को डसता रहाः सीएम योगी

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि…
CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…
Yogi government has a sharp eye on cyber criminals

योगी सरकार ने प्रदेश को 13 कैबिनेट्स और 75 मोबाइल फॉरेंसिक वैन की दी सौगात: डॉ. गोस्वामी

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं टेक्नोलॉजी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण…