CM Yogi

ट्विटर पर छाया #YogiModelAgainstCrime

541 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपराधों के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, उसे विभिन्न मंचों पर सराहना और मान्यता मिल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #YogiModelAgainstCrime टॉप पर पहुंच गया।

ट्विटर की ट्रेंडिंग लिस्ट में देर शाम 6.30 बजे तक #YogiModelAgainstCrime 14.8 हजार ट्वीट्स के साथ नंबर 1 पर चलने लगा। देर रात तक लोग लगातार इस हैशटैग पर ट्वीट करते रहे, जिससे काफी समय तक यह हैशटैग टॉप पर बरकरार रहा।गौरतलब है कि सीएम योगी दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद में देश भर के गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठक हो रही है जिसका गुरुवार को पहला दिन रहा। इसी दौरान ट्विटर पर लोग ‘योगी मॉडल’ (Yogi Model) की तारीफ में इस हैशटैग के साथ ट्वीट करने लगे। देखते ही देखते यह हैशटैग टॉप ट्रेंड में शुमार हो गया।

सीएम योगी ने एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का किया लोकार्पण

एक यूजर ने लिखा कि प्रदेश में योगी की अपराधों के खिलाफ नीति काफी सफल रही है, उसे अब दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपराध घटने से प्रदेश में भारी निवेश आने की संभावना है। एक यूजर ने तो लिखा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने के मामले में प्रदेश पहले स्थान पर है। यह रामराज्य की ओर बढ़ते कदम हैं।

Related Post

PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्यघर योजना से बदली उत्तर प्रदेश की ऊर्जा तस्वीर, 2.90 लाख घर सौर बिजली से रोशन

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: ऊर्जा क्षेत्र में लगातार सुधारों और नवोन्मेषी फैसलों के बीच ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 सीएम योगी के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा यूपी रोडवेज

Posted by - October 21, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर जनवरी 2025 से लगने जा रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियां…
CM Yogi

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

Posted by - April 28, 2026 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माता हैं और उनके विजन…