AK Sharma

तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता, बलिदानों और एकता का प्रतीक

165 0

लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में संगम से एनेक्सी तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता, बलिदानों और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान, हर कार्यालय और हर संस्था में तिरंगा अवश्य फहराएं। यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसे जन-जन तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।

तिरंगा यात्रा से पूर्व ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अपने आवास पर तिरंगा लगाया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

इस तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ अधिकारी आशीष गोयल,पंकज कुमार, अनुज झा सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी और स्थानीय जन उत्साह पूर्वक शामिल हुए।

Related Post

AK Sharma

जनभागीदारी से ही राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकेगा: एके शर्मा

Posted by - September 17, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री   एके शर्मा (AK Sharma)ने  प्रधानमंत्री  के 72वें जन्मदिन के अवसर पर उनको…
cm yogi

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 11, 2025 0
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भुड़कुड़ा सिद्ध पीठ में आयोजित ‘प्रबुद्धजन संवाद संगम’ कार्यक्रम में कहा…
AK Sharma

यूपी में कूड़ा प्रबंधन क्षमता को दोगुना करने की तैयारी, प्रतिदिन निकलता है 20 हजार टन कूड़ा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…