cm yogi

गांवों-शहरों में बांटा जा रहा कंबल, सरकार का निर्देश- रहे ध्यान, जरूरतमंद छूट न पाएं

470 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) की तरफ से उपलब्ध कंबल जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए संबल बन रहा है। गला देने वाली ठंड में कंबल (Blanket) निराश्रितों के लिए बड़ा सहारा है। यूपी के सभी जनपदों में सरकार की ओर से जनप्रतिनिधि इसे वितरित कर रहे हैं। सूबे के सभी 75 जनपदों में इस वर्ष की शुरुआत तक दो लाख 86 हजार 740 से अधिक लोगों तक इसका वितरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का निर्देश है कि कंबल वितरण का कार्य निरंतर चलता रहे। इसके लिए शासन-प्रशासन के अफसर भी काफी मुस्तैद हैं।

विभिन्न आयोजनों के जरिए बांटे जा रहे कंबल (Blanket)

सरकार की ओऱ से जनप्रतिनिधि कई आयोजनों में जरूरतमंदों व निराश्रितों को कंबल वितरित कर रहे हैं। दो जून की रोटी कमाकर परिवार का भरण पोषण करने वालों के सामने भीषण शीतलहरी में काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में सरकार अबाध गति से कंबल का वितरण करा रही है। इसके लिए सरकार ने 4 लाख 96 हजार 883 कंबलों का क्रय कर लिया है। जरूरत को देखते हुए इसमें वृद्धि भी की जाएगी। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक इनमें से 286740 कंबलों का वितरण किया भी जा चुका है।

सभी 75 जिलों में तेजी से किया जा रहा वितरण

प्रयागराज हो या पीलीभीत, हरदोई हो या हाथऱस, अयोध्या हो या अलीगढ़। सूबे के सभी 75 जिलों में तेजी से कंबल वितरण कराया जा रहा है। वितरण में सभी जिलों के अधिकारी भी मुस्तैदी से लगे हैं। वे निरंतर सार्वजनिक स्थलों, कार्यक्रमों के जरिए भी इस कार्य में लगे हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान है कि किसी भी सूरत में कोई भी जरूरतमंद खुले में न सोए और उस तक सरकार की हर सहायता पहुंच सके।

दो लाख से अधिक लोगों तक पहुंच गए कंबल (Blanket)

सरकार की ओऱ से दो लाख से अधिक लोगों तक कंबल पहुंच गए हैं। हरदोई में सर्वाधिक 16379 लोगों को जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कंबल बांटे गए। प्रयागराज में 9894 लोगों तक सरकार की ओर से कंबल पहुंच गए। रायबरेली में 8715 जरूरतमंद कंबल पा चुके हैं। सीतापुर में भी 7560 निराश्रितों तक ठंड से बचाव के लिए कंबल पहुंचा दिए गए।

जनपद     वितरित कंबल (Blanket)

आगरा           4130

अलीगढ़          8500

अंबेडकर नगर      3684

अमेठी        3950

अमरोहा      3050

औरैया       3550

अयोध्या    4320

आजमगढ़     717

बदायूं           4095

बागपत        619

बहराइच     2634

बलिया       6035

बलरामपुर   2542

बाराबंकी      1100

बांदा           1400

बरेली         7407

बस्ती         2005

बिजनौर     5517

बुलंदशहर     6086

चंदौली         3418

चित्रकूट        4000

देवरिया     5772

एटा            2356

इटावा        3000

फर्रुखाबाद     1626

फतेहपुर        6358

फिरोजाबाद      3975

नोएडा           963

गाजियाबाद       1246

गाजीपुर          712

गोंडा            4924

गोरखपुर        3500

हमीरपुर       3800

हापुड़         385

हरदोई       16379

हाथरस       1352

जालौन      5978

जौनपुर         2728

झांसी           5954

कन्नौज          1612

कानपुर देहात     2777

कानपुर नगर    4195

कासगंज        3220

कौशांबी         300

कुशीनगर      3458

लखीमपुर        5435

ललितपुर        3500

लखनऊ           5132

महराजगंज      4973

महोबा           3975

मथुरा             198

मऊ               4190

मेरठ              4944

मिर्जापुर          3720

मुरादाबाद         3027

मुजफ्फरनगर    2597

पीलीभीत          4014

प्रतापगढ़          2638

प्रयागराज         9894

रायबरेली          8715

रामपुर              3525

सहारनपुर          4665

संभल                2601

संतकबीर नगर   3502

संत रविदास नगर    995

शाहजहांपुर        4565

शामली              1232

श्रावस्ती            3330

सिद्धार्थनगर       4600

सीतापुर            7560

सोनभद्र             4520

सुल्तानपुर         3222

उन्नाव             3077

वाराणसी           7065

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर पहली बार होगा मल्टी लैंग्वेज एनाउंसमेंट

Posted by - November 7, 2024 0
प्रयागराज। मानवता की अमूर्त विरासत महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराजवासियों के लिए नई-नई सौगात लेकर आ रहा है। राष्ट्रीय और…
CM Yogi inaugurated Simple Transport Helpline 149

सीएम ने पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले 7 बस स्टेशनों का किया शिलान्यास

Posted by - September 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजधानी लखनऊ से प्रदेशवासियों को परिवहन विभाग की अनेक नई सौगातें…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी भी देख पाएंगे पर्यटक

Posted by - January 20, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रदर्शनी स्टॉल्स का उदघाटन किया…