M-PACS

सहकार से समृद्धि : एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर

84 0

लखनऊ : प्रदेश में सहकारिता आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में योगी सरकार के एम-पैक्स (M-PACS) सदस्यता महाअभियान का व्यापक परिणाम दिख रहा है। अभियान के जरिए अब तक करीब 54 लाख किसान सहकारी ढांचे से जुड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़े हैं। योगी सरकार का फोकस बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (M-PACS) से लोगों को जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती वित्तीय और कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

गांवों में ऋण प्रवाह बढ़ा और छोटे किसानों को मिली सहूलियतें-

योगी सरकार द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत किसानों को कम ब्याज दरों पर फसली ऋण, उन्नत गुणवत्ता के बीज और उर्वरक उपलब्ध कराए गए। इससे खेती की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सहकारी बैंकों में दो लाख से अधिक नए खाते खोले गए हैं। इन खातों में अब तक लगभग 550 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई जा चुकी है। वहीं, सदस्यों की भागीदारी से 110 करोड़ रुपये की अंश पूंजी जुटाई गई जिसके आधार पर कुल 660 करोड़ रुपये की धनराशि सहकारी तंत्र में प्रवाहित हुई। इससे गांवों में ऋण प्रवाह बढ़ा है और छोटे किसानों को सहूलियतें आसान हुई हैं।

ग्रामीणों को घर के पास ही पंजीकरण और अन्य सेवाएं-

योगी सरकार ने सहकारी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए सदस्यता प्रक्रिया को भी पूरी तरह डिजिटल किया है। अब एम-पैक्स से जुड़ने के लिए डिजिटल पोर्टल और मोबाइल आधारित पंजीकरण की सुविधा लागू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को घर के पास ही पंजीकरण और अन्य सेवाएं मिल रहीं हैं।

देश में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम-पैक्स (M-PACS) का सदस्यता महाअभियान शुरू किया। यह सदस्यता महाअभियान दो चरणों में चलाया गया। पहले चरण की शुरुआत सितंबर 2023 में की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर नए सदस्य जुड़े। दूसरे चरण का शुभारंभ सितंबर 2025 में किया गया, जिसमें अभियान को और गति मिली।

क्यूआर कोड और यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान से आई पारदर्शिता-

सहकारी समितियों को मजबूत करना योगी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। एम-पैक्स (M-PACS) पर डिजिटल भुगतान प्रणाली क्यूआर कोड के जरिए शुरू की गई है। क्यूआर कोड और यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली शुरु हो जाने से कैशलेस एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था लागू हुई है। इससे उर्वरक वितरण में पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सहकार से समृद्धि का लक्ष्य तेजी से हासिल किया जा सके।

Related Post

कमलनाथ ने पेश किया सरकार बनाने का दावा,राहुल गाँधी ने कहा-दो सबसे ताकतवर योद्धा-सब्र और समय

Posted by - December 14, 2018 0
नई दिल्ली/भोपाल। काफी देर की जदोजहत के बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ मुख्यमंत्री के रूप में आभार कर आये हैं.इसके लिए…
CM Yogi

रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

Posted by - August 19, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा…
Deepotsav

राम जन्मोत्सव : अयोध्या में दिखा सुरक्षा और उत्सव का अनूठा संगम

Posted by - April 6, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राम जन्मोत्सव (Ram Navami) के पावन अवसर पर अयोध्या नगरी भक्ति, उत्साह और…