Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

395 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) के विकास व कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास लिंक रोड को लेकर योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इसके तहत परियोजना में शामिल भूमि को फिर से निर्धारित दर के अंतर की धनराशि के लिए प्रावधान किया गया है। इस क्रम में 48.62 करोड़ रुपए को वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।

मालूम हो कि योगी सरकार की मंशा जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) को वर्ष 2024 के मध्य तक पूरी तरह ऑपरेशनल बनाने की है। ऐसे में, औद्योगिक विकास समितियों व नागरिक उड्डयन विभाग के समन्वय से इन योजनाओं को लगातार रफ्तार दी जा रही है।

3100 रुपए प्रतिवर्ग मीटर तय की गई है दर

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से जोड़ने वाली डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास लिंक रोड के लिए अब निर्धारित 3100 रुपए प्रति वर्ग मीटर के मुताबिक भूमि मूल्यांकन के अंतर की धनराशि 48.62 करोड़ रुपए की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

इस मामले में नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जरूरी कार्रवाइयां सही तरीके से लागू की जाएं। इसके तहत जारी की गई राशि का उपयोग व्यय आवश्यकता के अनुसार नियमानुसार किया जाएगा।

योगी सरकार ने 40 दिन में 471 मामलों में अपराधियों को कोर्ट से दिलायी सजा

निदेशक नागरिक उड्डयन को ये निर्देश दिया गया है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि परियोजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही कार्य कराया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता, मानक व इससे जुड़े फैक्टर्स की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी।

Related Post

green hydrogen policy

यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी को मंजूरी, नीति के 5 वर्षों में 1,20,000 रोजगार सृजन की संभावना

Posted by - March 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में इनवायरमेंट फ्रेंडली एनर्जी के प्रोडक्शन की दिशा में एक और बड़ा कदम…
CM Yogi

हमारी सत्ता तो राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण का साधन है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश स्तरीय…
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 20, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे गोमती बुक फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन किया।…