Farmers

योगी सरकार का किसानों के पंजीकरण पर जोर, सभी जनपदों में 50% कार्य पूर्ण

95 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में योगी सरकार किसानों के पंजीकरण कार्य पर विशेष जोर दे रही है। प्रदेशभर में किसानों का पंजीकरण तेजी से कराया जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 50 प्रतिशत तक फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो चुका है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया होगा। ऐसे में योगी सरकार (Yogi Government) जल्द से जल्द प्रदेश भर के किसानों के रजिस्ट्रेशन प जोर दे रही है।

हर जिले में शिविर लगाने के निर्देश

योगी सरकार (Yogi Government) ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि पीएम किसान पोर्टल पर प्रत्येक किसान का विवरण अपडेट कराया जाए। इसके लिए 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक गांव में कम से कम एक शिविर आयोजित करना अनिवार्य होगा। यहां पर किसानों को मौके पर पंजीकरण और विवरण अपडेट करने की सुविधा दी जाएगी।

कई जिलों ने 55% से अधिक पंजीकरण कार्य पूरा किया

प्रदेश में अब तक 50% से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। इनमें कई जिले उल्लेखनीय प्रगति कर चुके है।

रामपुर – 61.37%
बिजनौर – 58.92%
हरदोई – 58.31%
श्रावस्ती – 58.01%
पीलीभीत – 57.58%
अंबेडकरनगर – 57.46%
मुरादाबाद – 57.17%
बरेली – 56.80%
गाजियाबाद – 56.79%
कौशाम्बी – 56.09%

किसानों से की गई अपील

योगी सरकार (Yogi Government) ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर अपना पंजीकरण कराएं ताकि किसी भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित न होना पड़े।

Related Post

PM Modi

बंगाल में बोले पीएम मोदी- माताओं-बहनों के आंसू गिरने की वजह बन रहीं दीदी

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…
Maha Kumbh

पहले ही स्नान में दिखा आस्था-उमंग का जनसैलाब, महाकुम्भ की दिव्यता देख श्रद्धालु हुए मुग्ध

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का आगाज 144 वर्षों की प्रतीक्षा, अनन्य आस्था, अगाध भक्ति, हर्ष-उमंग और भावनाओं के उमड़ते ज्वार…
AK Sharma

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: आज़मगढ़ में एके शर्मा ने किया योगाभ्यास

Posted by - June 21, 2022 0
आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज आज़मगढ़ (Azamgarh) में वरिष्ठ…
Rajdhani Bus

प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का बिछा जाल, 14 शहरों में दौड़ रहीं 583 इलेक्ट्रिक बसें

Posted by - November 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को प्रदूषण रहित और सुविधाओं से लैस पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए गंतव्य तक पहुंचाने के…