CM YOGI

योगी सरकार का स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बड़ा पैकेज, मरीजों को भी मिलेगी राहत

1040 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 5 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) के फैसले के बाद योगी सरकार कोरोना महामारी से निपटने में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं, मेडिकल से लेकर पैरामेडिकल तक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज़ में राहत पहुंचाने पर भी विचार कर रही है।

उत्तर प्रदेश में कोविड के विरुद्ध युद्ध में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हालत डंवाडोल हो गई है। 24-24 घंटे काम करने के बाद वे भी बिमार पड़ने लगे हैं। अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्यकर्मियों के होठों पर मुस्कान लाने की कोशिश की है।

मेडिकल व पैरामेडिकल के छात्रों को कोविड के मैदान में उतारेगी सरकार

शराब के शौखीन हैं तो देने होंगे अधिक दाम, जानिए सरकार का यह नया आदेश

योगी सरकार स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष प्रोत्साहन के साथ ही साथ मानदेय बढ़ाएगी। वहीं, मेडिकल और पैरा मेडिकल के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी सेवा लेने पर पर विचार कर रही है। जिन छात्रों की सेवा ली जा जाएगी, उन्हें सरकार विशेष पैकेज देगी। सरकार के इस कदम से एक ओर स्वास्थ्य​कर्मियों को राहत मिलेगी। वहीं विद्यार्थियों को भी इस कोरोना काल में सहायता होगी। दूसरी ओर मरीजों के लिए भी राहत भरा फैसला होगा।

सीएम योगी का मोहल्ला प्रमुख का फॉर्मूला

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी में देश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने के लिए मोहल्ला प्रमुख का फॉमूला अपनाया गया। निगरानी के लिए मोहल्ले और टोलों में टीमें लगाकर कोरोना चेन तोड़ने की कोशिश हो रही है। मरीजों की संख्या में रिकार्ड घटोत्तरी दर्ज हुई है। प्रदेश में पिछले दस दिनों में लगातार टेस्टिंग की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। 24 अप्रैल को 1,86000 टेस्ट हुए तो 38 हजार संक्रमित मरीज मिले। दस दिन बाद रिकार्ड 2 लाख 97 हजार टेस्ट हुए तो संक्रमित की संख्या घट कर आई 30 हजार हो गई है। कोविड जांच के अनुपात में संक्रमण जो पहले 22 प्रतिशत था, दस दिन में संक्रमण आधे से ज्यादा घटकर 10 प्रतिशत पर पहुंचा है।

अधिकारियों की रहेगी कालाबाजारी पर नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उन्होंने टीम-11 को भंग कर टीम-09 का गठन किया। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर दी। वहीं दवाओं, जरूरी सामानों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश में सख्त हिदायत दी गई है। अधिकारी सादा वेश में भ्रमण कर कालाबाजारी पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Post

AK Sharma

प्रदेश में गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में मिल रही 53 प्रतिशत की छूट: एके शर्मा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…
NRC

बीजेपी के मंत्री ने असम में NRC ड्राफ्ट को किया खारिज, बोले- इसकी जरूरत नहीं

Posted by - November 20, 2019 0
गुवाहाटी। असम में बीजेपी सरकार के मंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने एक बार फिर से एनआरसी पर अपना असंतोष जताया…
Atal Residential Schools

श्रमिक-निराश्रित बच्चों का भविष्य संवारने को योगी सरकार की ‘अटल’ पहल

Posted by - May 11, 2023 0
गोरखपुर। श्रमिक पाल्यों और कोरोना से निराश्रित बच्चों का भविष्य संवारने के लिए योगी सरकार की खास पहल अटल आवासीय…
AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की संचालित योजनाओ में अपेक्षित प्रगति न होने पर जताई नाराजगी

Posted by - November 8, 2022 0
 लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए और उपभोक्ताओ को निर्बाध व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति प्रदान…