Yogi Adityanath

जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, गांव के लोगो को योगी सरकार देगी ये राहत

663 0

लखनऊ: गांव के लोगो को अक्सर जाति, स्थायी आवास, जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दूर तक भटकना पड़ता था। इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने सरल रास्ता निकाला है। उत्तर प्रदेश में लोग बहुत जल्द ही अपने गांव के पंचायत भवन (Panchayat Bhawan) से जाति, स्थायी आवास, जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। पंचायतीराज मंत्रालय ने अपने 100 दिन की जो कार्ययोजना पेश की है, उसमें पंचायत भवनों में विकसित हो रहे ग्राम सचिवालय को कामन सर्विस सेंटर के रूप में काम में लाने की योजना है।

यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में शिखर धवन ने रचा इतिहास, इस मामले में बने पहले बल्लेबाज

ग्रामीणों को मामूली शुल्क अदा करने पर इन प्रमाणपत्रों के अलावा खसरा खतौनी की नकल आदि उपलब्ध करवाई जाएगी। अभी तक इन दस्तावेजों को हासिल करने के लिए लोगों को अपने गांव से दूर कस्बे या शहर में स्थित कामन सर्विस सेंटर जाना पड़ता हैं। हालांकि अब ग्राम पंचायत सहायक की मदद से पंचायत सचिव ही ये सारे दस्तावेज़ जारी कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राम सचिवालय में अब बैंकिंग सखी भी मौजूद रहेंगी जो गांववालों के बैंक से जुड़े कामों में मदद करेंगी।

यह भी पढ़ें: संकट में इमरान, अगले प्रधानमंत्री पद के लिए शरीफ बने उम्‍मीदवार

Related Post

सीएम योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित करेंगे स्मार्ट फोन

Posted by - September 28, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन और इन्फैन्टोमीटर वितरित करेंगे। प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को…
CM Yogi

सांसदों, विधायकों के साथ सीएम योगी ने की दोनों मंडलों के विकास कार्यों की समीक्षा

Posted by - January 11, 2023 0
लखनऊ। सांसदों और विधायकों के साथ उत्तर प्रदेश के हित में संचालित विकास परियोजनाओं की जारी पड़ताल की श्रृंखला में…
Manav Sampada Portal

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी समूह क, ख के अधिकारियों की वार्षिक प्रविष्टि

Posted by - June 15, 2023 0
लखनऊ। कर्मचारियों-अधिकारियों की नियुक्ति, स्थानांतरण व अवकाश समेत कई तरह की सुविधाओं को प्रदान करने के लिए योगी सरकार मानव…