UP

यूपी में घर बैठे हुनरमंदों को योगी सरकार देगी रोजगार

563 0

लखनऊ: अब यूपी (UP) के हुनरमंदों को रोजगार तलाशने में परे‍शानियों का सामना नहीं करना होगा। योगी सरकार (Yogi government) ने सेवा मित्र पोर्टल व ऐप शुरू किया है जहां इन लोगों को पंजीकरण कराना होगा। सबको हुनर सबको काम इस आदर्श वाक्य के साथ शुरू किया गया सेवा मित्र एक डिजिटल प्लेटफार्म है। उत्तर प्रदेश (UP) श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से इस डिजिटल प्लेटफार्म को संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, ब्यूटीशियन, कुक, प्लंबर, ड्राइवर, नर्सिंग जैसी रोजमर्रा घरेलू सेवाएं देने वाले लोगों के रोजगार को प्रमाणित कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाना है।

जनता को अब एक क्लिक पर काम और कामगार सुविधाओं का सेतु सेवा मित्र बना है। डिजिटलीकरण के युग में डिजिटल दुनिया के साथ तेजी से कदमताल कर रहे यूपी में अब इस प्‍लेटफॉर्म से बेरोजगारों को नए अवसर दे रही है। कुशल कामगारों और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर मिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी सेवा मित्र योजना शुरू की है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा मित्र पोर्टल https://sewamitra.up.gov.in पर अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध सेवा मित्र ऐप पर पंजीकृत स्किल्ड वर्कर्स को टैबलेट देने की घोषणा की गयी है। अब तक सभी जिलों में घरेलू सेवाओं की उपलब्‍धता पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाताओं की संख्‍या 300 है। कुल 1980 सेवा मित्रों को पंजीकृत किया जा चुका है। इसके साथ ही 26 सेवाओं की श्रेणी में अब तक कुल 3518 सेवाएं दी जा चुकी हैं।

माध्यमिक शिक्षा में योगी सरकार के पांच वर्षों में सपा-बसपा के 15 वर्षों से हुए ज्यादा चयन

पहले करना होगा पंजीकरण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा मित्र पोर्टल https://sewamitra.up.gov.in पर अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध सेवा मित्र ऐप पर पंजीकरण करना होगा। लोगों को जब इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, प्लंबर, एसी मैकेनिक, कंप्यूटर मैकेनिक तथा कारपेंटर आदि का काम करने वाले लोगों को तलाश होगी तो मोबाइल के एक क्लिक में आस-पास मौजूद ऐसे कुशल कामगारों को तलाश पाएंगे।

स्वर्णिम हुआ बाबा का दरबार, 60 किलो से सोने से जगमगाया काशी विश्वनाथ धाम

Related Post

Farmers

सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि, किसानों के लिए खुशहाली का मार्ग हुआ प्रशस्त

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में किसानों के जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में पूरे प्रदेश में सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व…
AK Sharma

स्वच्छता केवल त्योहारों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नियमित प्राथमिकता के रूप में बनाए: एके शर्मा

Posted by - October 25, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आज छठ पर्व की…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का किया दौरा, जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भनगर । प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सूबेदारगंज…
cm yogi

चंदौली की जनता से आह्वान है कि प्रदेश की योजनाओं में सहभागी बनेः सीएम योगी

Posted by - November 6, 2022 0
चंदौली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को चंदौली में करीब एक हजार करोड़ (963.52 करोड़) की 57 विकास…