women

गरीब महिलाओं का सहारा बनेगी योगी सरकार, देगी स्वरोजगार के बड़े अवसर

599 0

लखनऊ: प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने वाली योगी सरकार (Yogi government) अगले 05 वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं (Women) पर विशेष फोकस रखेगी। उनको रोजगार (Employment) देने और स्वरोजगार के अवसर से जोड़ने के प्रयास तेजी से शुरू करेगी। इसके लिए उसने आटा-मसाला (flour-masala) चक्की योजना के प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया है। सरकार बनने के तत्काल बाद अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अपनी इस योजना (Project) का लाभ युद्ध स्तर पर महिलाओं को देने का शुभारंभ करेगा।

प्रदेश सरकार ने बीते 05 वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे निवास करने वाली महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और रोजगार से जोड़ने, उनके ग्रह उद्योग स्थापित करने के लिए बड़े कार्य किये हैं। अब नई सरकार बनने पर इस प्रयासों को और तेजी से जिलों में गांव-गांव तक लागू किया जाएगा। योजना के तहत महिलाओं को आटा और मसाला चक्की की इकाई स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। बता दें कि सरकार का प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने का है। इस कड़ी में आटा-मासाला चक्की स्थापित करने की योजना भी महिलाओं को संबल प्रदान करेगी। उनको रोजगार का अवसर देने के साथ ही परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजबूत बनाएगी।

सरकार की योजना के तहत सबसे पहले प्रदेश के 18 मण्डलीय मुख्यालयों के जनपदों में प्रति जनपद 125 महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। कुल 2250 महिलाए योजना से जुड़कर अपने आटा-मसाला चक्की की इकाई स्थापित कर सकेंगी। इकाई की स्थापना के लिए प्रति महिला को 20 हजार रुपये दिया जाएगा। इसमें 10 हजार रुपये अनुदान के रूप में और बाकी राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में विशेष केन्द्रीय सहायता से दी जाएगी। सरकार ने इस योजना को पाइलेट प्रोजेक्ट के रूप में 02 जनपदों से शुरू करते हुए 17 महिला लाभार्थियों को चयनित भी किया है। बाकी जनपदों में महिलाओं को योजना से जोड़ने की तैयारी अब और तेजी से शुरू की जाएगी।

Related Post

अकबरुद्दीन ओवैसी केमोदी को लेकर बिगड़े बोल

अकबरुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, मोदी को चौकीदारी की टोपी और सीटी मैं पहनाऊंगा

Posted by - March 25, 2019 0
हैदराबाद। चुनावी घमासान के बीच विवादित बयानों का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…
यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…
AK Sharma

सपा सरकार में बिजली न आने से महिलाए विद्युत तारों में कपड़े टांगकर सुखा लेती थी: एके शर्मा

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र…
Ayushman Bharat Digital Mission

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में उप्र पूरे देश में अव्वल, मिलेगा सम्मान

Posted by - September 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश में अन्य राज्यों…