Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में संस्कृति का भी संगम कराएगी योगी सरकार

196 0

लखनऊ: महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में संस्कृति का भी संगम होगा। योगी सरकार द्वारा यहां गायन, वादन, नृत्य समेत हर विधा के कलाकारों को मंच मुहैया कराया जाएगा। 10 जनवरी से 24 फरवरी तक यहां अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी, जिसमें कवि सम्मेलन भी शामिल है। श्रद्धालु, पर्यटक व कल्पवासी वीर रस, श्रृंगार रस, हास्य रस, करुण रस, भक्ति रस आदि में कविताओं का श्रवण करेंगे। कवि सम्मेलन में मेजबान उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के कवि भी शामिल होंगे। विष्णु सक्सेना, बुद्धिनाथ मिश्र, अशोक चक्रधर, हरिओम पंवार, कुमार विश्वास, शैलेष लोढ़ा, मनोज मुंतशिर, विनीत चौहान, अनामिका अंबर, गजेंद्र सोलंकी, दिनेश रघुवंशी सुनील जोगी सरीखे कवियों का काव्य पाठ भी प्रस्तावित है।

10 जनवरी से प्रारंभ होगा कवि सम्मेलन, स्थानीय कवियों को भी मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

उप्र संस्कृति निदेशालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारी कर ली है। 10 जनवरी से कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। इसमें स्थानीय कवियों को भी योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगी। पहले दिन वाराणसी के अनिल चौबे, प्रयागराज के श्लेष गौतम, रायबरेली के अभिजीत मिश्रा, आजमगढ़ के भालचंद्र त्रिपाठी, सोनभद्र की विभा सिंह श्रोताओं को कविताएं सुनाएंगी। 11 जनवरी को प्रयागराज के शैलेंद्र मधुर, रायबरेली के नीरज पांडेय, ललितपुर के पंकज पंडित, लखनऊ के शेखऱ त्रिपाठी, प्रयागराज की आभा माथुर कविता पाठ करेंगी।

16 जनवरी को देहरादून के नामचीन कवि बुद्धिनाथ मिश्र, देवास के शशिकांत यादव, इंदौर के अमन अक्षऱ, प्रयागराज के हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी, बालाघाटा के राजेंद्र शुक्ल का कविता पाठ होगा। 17 जनवरी को विनीत चौहान, दिल्ली के प्रवीण शुक्ल, मथुरा की पूनम वर्मा, इटावा के डॉ. कमलेश शऱ्मा, राजसमंद के सुनील व्यास महाकुंभ में कविता पाठ करेंगे।

हरिओम पवार वीर रस, विष्णु सक्सेना श्रृंगार रस की कविताओं से कल्पवासियों का करेंगे मनोरंजन

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में होने वाले सांस्कृतिक संगम में कई नामचीन कवि रहेंगे। इसमें अशोक चंक्रधर व विष्णु सक्सेना का भी काव्य पाठ होगा। दोनों कवियों का 18 जनवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। 19 को कवयित्री अनामिका अंबर, सुरेंद्र दुबे, गजेंद्र सोलंकी काव्य पाठ करेंगे। वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. हरिओम पवार का काव्य पाठ 21 जनवरी को संभावित है। हास्य कविताओं से युवाओं के चहेते बने सुदीप भोला भी इसी दिन अपना काव्य पाठ करेंगे। नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती 23 जनवरी को गौरव चौहान का काव्य पाठ होगा। युवाओं के जेहन में छाए स्वयं श्रीवास्तव व मणिका दुबे का काव्यपाठ 24 जनवरी को प्रस्तावित है।

कुमार विश्वास, सुनील जोगी, दिनेश रघुवंशी, शैलेष लोढ़ा भी महाकुम्भ में करेंगे काव्य पाठ

27 जनवरी को सुनील जोगी और अपनी कविता से अलग पहचान बनाने वाली कविता तिवारी 31 जनवरी को महाकुम्भ के मंच पर रहेंगी। मां पर कविताओं के जरिए दिल-दिल में जगह बनाने वाले फऱीदाबाद के दिनेश रघुवंशी का काव्य पाठ 8 फरवरी और 22 फरवरी को कुमार विश्वास का काव्य पाठ होना प्रस्तावित है।

महाकुम्भ भारतीय संस्कृति, विरासत, अध्यात्म, आधुनिकता और सनातन परंपराओं का अद्वितीय संगम: एके शर्मा

‘तारक मेहता’ के किरदार के रूप में घर-घर में पसंद किए जाने वाले शैलेष लोढ़ा भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अपनी कविताओं की छाप छोड़ेंगे। मनोज मुंतशिर, दिनेश दिग्गज आदि कलाकारों की कविताओं का भी काव्य पाठ श्रोताओं को अभिभूत करेगा।

Related Post

राष्ट्रपति कोविन्द, पीएम मोदी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2021 0
नई दिल्ली।  महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें…
Jhansi Medical College

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन से मिनटों में शिफ्ट किये गये बच्चे, सीएम लेते रहे पल-पल की जानकारी

Posted by - November 16, 2024 0
झांसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) के नीकू वार्ड में आग…
CM Yogi

किसान बंधुओं की आय दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पितः योगी

Posted by - February 22, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के फेयर एंड रेमुनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) में वृद्धि…

बीजेपी ने गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेला-मायावती

Posted by - January 26, 2019 0
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर भारतीय गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेलने का आरोप लगाया उन्होंने…