Yogi

सबके लिए नया साल, योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल

447 0

लखनऊ। 2023 को बीते अभी महज 11 दिन हुए हैं। जहां हर किसी पर साल की शुरुआत में मनोरंजन की खुमारी चढ़ी थी, वहीं योगी सरकार (Yogi Government) तब भी अपने सूबे के जरूरतमंदों व निराश्रितों की चिंता में लगी थी। कोई जरूरतमंद खुले में न सोए, किसी को कंबल का अभाव न हो। अलाव की समुचित व्यवस्था हो। रैनबसेरे साफ-सुथरे हों। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खुद नजर रखी थी।

एक तरफ जहां 10 दिन में सरकार की ओर से एक लाख 79 हजार 740 कंबल बांटे गए, वहीं 8 जनवरी को अपने काशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का हाल जाना और जरूरतमंदों को खुद भोजन और कंबल वितरण कर मुखिया होने का फर्ज निभाया। यहां उन्होंने खुद ही लोगों से व्यवस्था की हकीकत पूछ ली। जब सभी ने संतोष जताया तो सीएम योगी संतुष्ट नजर आए।

इसके पहले गोरखपुर में भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कंबल व भोजन वितरण किया था। सरकार की ओर से इस शीतलहरी में अब तक कुल 4 लाख 66 हजार 201 जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया गया। सूबे के सभी 75 जनपदों में जनप्रतिनिधियों के हाथों अब भी कंबल वितरण कार्यक्रम जारी है।

4.66 लाख से अधिक कंबलों का किया गया वितरण

सूबे में भयंकर शीतलहरी चल रही है। इससे बचाने के लिए योगी सरकार ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के जरिए हर जनपदों पर नजर रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया था कि कोई भी खुले में न सोए। किसी भी हाल में कंबल वितरण रुकना नहीं चाहिए। हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंचना चाहिए। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। 10 जनवरी तक सरकार की ओर से कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबल वितरित किए गए। पहली जनवरी तक यह संख्या दो लाख 86 हजार 740 थी। यानि सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सिर्फ दस दिन में एक लाख 79 हजार 740 कंबल वितरित किए गए।

लखीमपुर में 21926, हरदोई में 16629, बरेली में 12640, बांदा में 12546, महराजगंज में 11989 कंबल वितरित

ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से 10 दिन में काफी तेजी से कंबल वितरित किए गए। लखीमपुर हो या बांदा, महराजगंज हो या उन्नाव, हर जनपदों में काफी तेजी से कंबल वितरण की कार्रवाई हुई। इस शीतलहरी में अब तक लखीमपुर खीरी में 21926,  हरदोई में 16629, बरेली में 12640, बांदा में 12546, बुलंदशहर में 12050, देवरिया में 11414, महराजगंज में 11989,  गाजीपुर में 11600, प्रयागराज में 11570, बलिया में 10395, रायबरेली में 10288, उन्नाव में 10265,  फिरोजाबाद में 10123, लखनऊ में 9990, सीतापुर में 9450, श्रावस्ती में 9437 कंबल वितरित किए जा चुके हैं।

नए साल के 10 दिन में बांटे गए कंबल

अंबेडकर नगर       2994

अमेठी                     2650

अमरोहा            1394

औरैया             1450

आजमगढ़          7983

बागपत             940

बहराइच            2616

बलिया                      4360

बलरामपुर              1819

बाराबंकी                1993

बांदा               11146

बरेली              5233

बस्ती                 2495

बुलंदशहर              5964

देवरिया               5642

फर्रुखाबाद             1633

फिरोजाबाद             6148

नोएडा           1911

गाजियाबाद            1500

गाजीपुर         10888

गोंडा                 1424

हमीरपुर               1402

हाथरस         2210

जौनपुर               3139

कन्नौज               1388

कानपुर देहात           2998

कानपुर नगर           1310

कौशांबी         3289

कुशीनगर                  3286

लखीमपुर          16491

ललितपुर                  1199

लखनऊ                    4858

महराजगंज             7016

महोबा                953

मथुरा                   4124

मऊ               519

मेरठ              228

मिर्जापुर            2570

मुजफ्फरनगर    1503

प्रतापगढ़              4771

प्रयागराज              1676

रायबरेली              1573

रामपुर                1647

सहारनपुर              770

संतकबीर नगर   501

संत रविदास नगर         2169

शाहजहांपुर             2385

श्रावस्ती               6107

सिद्धार्थनगर            1900

सीतापुर        1890

सुल्तानपुर             1178

उन्नाव            7188

वाराणसी              1253

Related Post

Scholarship

योगी सरकार का एससी-एसटी छात्रों को बड़ा तोहफा, इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

Posted by - September 29, 2023 0
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने एससी और एसटी (SC/ST) से जुड़े लाखों छात्रों को बड़ी सौगात दी…
UP

डाटा सेंटर और आईटी सेक्टर की नीतियों के कारण निवेशकों की यूपी में बढ़ी रुचि

Posted by - June 4, 2022 0
लखनऊ: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground breaking ceremony) में प्रस्तावित निवेश से यह स्पष्ट हो गया कि दुनिया की शीर्ष कंपनियां…
CM Yogi

डेयरी सेक्टर की बेहतरी के लिए पशुचारा और नस्ल सुधार दोनों महत्वपूर्ण: सीएम योगी

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के डेयरी सेक्टर को बड़ा औद्योगिक स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रयासों को बड़ी…
Neha Sharma

DM नेहा शर्मा ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान की घोषणा की

Posted by - August 26, 2023 0
गोण्डा। जिलाधिकारी  नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) की पहल पर जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान की…
cm yogi

चिकित्सक समाज हित में बहुत कुछ नया कर सकते हैं : योगी

Posted by - August 4, 2022 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चिकित्सा क्षेत्र को व्यापक संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए गुरुवार…