priyanka gandhi

आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाये योगी सरकार: प्रियंका गांधी

1233 0

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने आगरा के एक अस्पताल में कथित मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन हटाने से कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर के खुलासे पर हैरानी जताते हुए कहा है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसका सच सामने लाकर दोषियों को सख्त सजा देने की जरूरत है।

श्रीमती वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और आगरा प्रशासन बार-बार ऑक्सीजन की कमी नहीं होने का हवाला दे रहा है और इसके बावजूद ऑक्सीजन की कमी की वजह से आगरा के एक निजी अस्पताल में कोरोना के 22 मरीजों के दम तोड़ने की खबर है।

उन्होंने कहा, “उप्र सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि ‘ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेश भर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ‘ऑक्सीजन की कमी नहीं थी’। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी।”

Related Post

Rajnath Singh

अटल जी जैसे व्यक्तित्व वाले लोग देश-समाज बनाने के लिए करते थे राजनीतिः राजनाथ

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब नरसिम्हा राव जी प्रधानमंत्री थे तब अटल जी संसद…
UP State Medical

सभी 12 संस्थानों के 2 फैकल्टी सदस्यों को स्टेट मेडिकल फैकल्टी करेगी प्रशिक्षित

Posted by - December 2, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन निरामया: निरंतर प्रगति की ओर बढ़…