CM Yogi Adityanath

…तो किसानों के लिए CM योगी की मेहनत ला रही है रंग, 3 साल में पूरी हुईं 11 परियोजनाएं

744 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सीएम योगी (cm yogi) का प्रयास रंग ला रहा है। अब सिंचाई के अभाव में यूपी की फसल नहीं सूखेगी। बीते तीन सालों में सरकार की कुल 11 परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, जिनमें 2.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन हुआ।वहीं योगी सरकार का लक्ष्य 9 और परियोजनाओं को पूरा करने का है।

9 और परियोजनाएं पूरी करने का लक्ष्य
सिंचन क्षमता में बढ़ोतरी के लिए योगी सरकार की कोशिशें रंग ला रही हैं। इस साल 9 परियोजनाएं पूरी होनें पर 16.41 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता सृजित होगी। इसके तबत प्रदेश के 40.48 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें, सीएम योगी(cm yogi) ने अबतक बाढ़ बचाव की 146 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। साथ ही, 170 का शिलान्यास हो गया है। अब नदियों की ड्रेजिंग, चैनलाइजेशन की कार्ययोजना बनाकर काम पूरा किया जा रहा है।

कृषि कानून को लेकर सीएम ने कही यह बात
19 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र के दूसरे दिन दोनों सत्रों में सरकार ने कृषि कानूनों के बारे में चर्चा की. विपक्ष ने कृषि कानूनों का मुद्दा उठाया तो सीएम योगी(cm yogi) ने भी इसपर जवाब दिया।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए सीएम(cm yogi) ने बोला कि कृषि कानूनों से किसानों को कोई परेशानी नहीं है। किसान संगठनों की तरफ से कई बार समर्थन मिला है. असल परेशानी बिचौलियों को हो रही है, क्योंकि अब पैसा सीधे किसानों को मिलेगा और बिचौलिए बीच में हाथ नहीं मार पाएंगे। सीएम(cm yogi) ने सीधे शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों ही होती हैं। लेकिन इस कदर आंदोलन करना स्वीकार नहीं है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़े और दूसरों के आवागमन पर असर पड़े।

 

Related Post

हजार कमी है पर हम वोट योगी को ही देंगे और कोई चारा नहीं- ब्राह्मण समर्थक की दलील

Posted by - August 16, 2021 0
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे, बीजेपी की जीत में ब्राह्मण मतदाताओं…
CM Yogi

बरेली को विशिष्ट पहचान देगा नाथ कॉरिडोर, अतिरिक्त भूमि की जरूरत हो तो तत्काल खरीदें: मुख्यमंत्री

Posted by - January 10, 2024 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बरेली में निर्माणाधीन नाथ कॉरिडोर (Nath Corridor) शहर…

लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया की मौजूदगी में हुई बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Posted by - October 2, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम पर भी…
Varanasi prepared for G-20 meetings

शिव की नगरी में जुटेंगे संसार के दिग्गज, ग्रैंड वेलकम की तैयारी में योगी सरकार

Posted by - February 27, 2023 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का संसदीय क्षेत्र (Varanasi) अंतरराष्ट्रीय बैठकों के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया…