त्योहार के मौके पर योगी सरकार ने सरकारी अफसरों की छुट्टी पर लगाई रोक

1073 0

राष्ट्रीय डेस्क.   उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहार के मौके पर सरकारी अफसरों की छुट्टी पर रोक लगा दी है. यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आज दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में त्योहारों के आयोजन का समय है. ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश पर ना जाएं. जाहिर है की प्रदेश सरकार आगामी त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों के अवकाश स्वीकृत न करने का फैसला लिया है.

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

साथ ही मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशजारी किए है. उन्होंने अफसरों को इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है और इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोकने के लिए कहा है.

आगे उन्होंने कहा कि शीतकालीन मौसम में कई जिलों में वायु प्रदूषण में भी वृद्धि हो जाती है. इस संबंध में कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाए. इसको लेकर तत्काल बैठक करके वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

कर्मचारियों को मिलेगा त्योहारी एडवांस

हाल ही में सीएम योगी ने केंद्र सरकार की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को भी त्योहारी एडवांस देने का ऐलान किया था. उन्होंने वित्त विभाग को योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं. गौरतलब है कि केंद्र ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बदले नकदी वाउचर और खरीदारी के लिए 10 हजार रुपये अग्रिम देने का ऐलान किया है. कर्मचारियों को परंपरागत तौर पर जो भी लाभ मिलता रहा है, सरकार उसे देगी.

Related Post

Vaccination

प्रदेश में तेजी से हो रहा टीकाकरण, वैक्‍सीनेशन 30 करोड़ पार

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) अब पूरी तौर पर नियंत्रित है। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के…
CM Dhami

राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय: मुख्यमंत्री

Posted by - July 21, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में शहरी विकास विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा…
आतिशी मार्लेना

AAP उम्मीदवार ने फिर की गौतम गंभीर की शिकायत, कहा – माडल कोड आफ कंडक्ट का कर रहे उल्लंघन

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली से नामांकन भरा है। उस दिन से आप उम्मीदवार आतिशी के…