Yogi

शिवभक्तों को श्री काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी

376 0

वाराणसी। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath) विस्तारीकरण के बाद पहली बार सावन दो महीने तक रहेगा। सावन के प्रथम सोमवार से पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर वाराणसी में सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे शिवभक्तों को बाबा के सुगम दर्शन का अवसर प्राप्त हो सके।

शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए योगी सरकार की ओर से विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath) में सुरक्षा और सुविधा के बेहतर इंतज़ाम किये गये हैं। अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं को इस बार आधे घंटे के भीतर ही बाबा के दर्शन कराने की तैयारी है। बुजुर्गों दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा और व्हील चेयर का इंतज़ाम होगा। कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए चिकित्सीय सुविधा के भी इंतज़ाम किये गये हैं।

काशी में आस्था का जनसैलाब उमड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने भक्तों के सुगम दर्शन, सुविधा और सुरक्षा के लिए ख़ास इंतजाम किये हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath) के एसडीएम शम्भू शरण ने बताया कि धाम में आने वाले भक्तों को 30 मिनट में दर्शन कराने का प्रयास होगा।

जल्द समाप्त होगी भारतवासियों की 500 साल की प्रतीक्षा

श्रद्धालुओं के लिए रेड कार्पेट बिछाकर पुष्प वर्षा किया जाएगा। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath) में पहुंचते ही कई जगहों पर लगी बड़ी एलईडी टीवी से बाबा के दर्शन का सजीव प्रसारण होता रहेगा। इसके अलावा भक्तों के लिए पीने का पानी, पंखा कूलर आदि का इंतजाम भी किया गया है। साथ ही बरसात से बचाव के भी उपाय किये गए हैं।

एसडीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 5 जगहों पर चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। मैदागिन और गोदौलिया पर बुज़ुर्गों के लिए ई-रिक्शा और व्हीलचेयर का निःशुल्क इंतज़ाम रहेगा। मंदिर प्रशासन ने लोगों से धाम और क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की है।

Related Post

Keshav Maurya

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और देरी बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री

Posted by - January 30, 2026 0
सिद्धार्थनगर / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का भ्रमण किया।…
Arvind

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार किया ग्रहण

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के नगर विकास (Urban Development) , शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं…
CM Yogi

रामराज्य की नीव हैं सरकार की लोकहित की योजनाएं: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - October 24, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं रामराज्य…