Transferred

योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों का तबादला

560 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर से रविवार को 5 IAS और 10 IPS अफसरों का तबादला (Transferred) कर दिया है। दो जिलों के जिलाधिकारी के साथ ही पांच आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, जबकि 10 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ हैं। कन्नौज में मंदिर परिसर में प्रतिबंधित पशु का मांस मिलने के बाद हुए बवाल मामले में शासन ने एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और डीएम राकेश कुमार मिश्रा को हटा दिया है अब उनकी जगह शुभ्रांत शुक्ला को जिले का नया डीएम बनाया गया है, जबकि कुंवर अनुपम सिंह नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

इसके साथ चित्रकूट के जिलाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। बरेली के नगर आयुक्त अभिषेक आनंद को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जगदीश विशेष सचिव आबकारी बनाए गए हैं। खेमपाल सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव बने हैं और निधि व्यास नगर आयुक्त बरेली बनायी गयी हैं। बीके मौर्या डीजी लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात किए गए हैं। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं अनुपम कुलश्रेष्ठ को ADG ट्राफिक बनाया गया है।

शारजाह से हैदराबाद जा रहे इंडिगो विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग

मोहित अग्रवाल को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज का जिम्मा सौंपा गया। भजनीराम मीणा को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल बनाया गया है। एसपी पीटीसी सीतापुर शफीक अहमद को वेटिंग में भेजा गया हैं। शफीक अहमद पर मातहतों के साथ भेदभाव का आरोप लगा था। इसके अलावा राधे मोहन भारद्वाज को कमांडेंट 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा बनाया गया है। हिमांशु कुमार को कमांडेंट 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और शालिनी को कमांडेंट 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

सावन का पहला सोमवार कल, इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा

Related Post

CM Yogi paid tribute to Dr. Syama Prasad Mukherjee

राष्ट्रनायक मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री मोदी ने किया साकार : योगी

Posted by - June 23, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें…
PM Modi

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Posted by - October 21, 2022 0
लखनऊ। दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav) का शुभारंभ…