up budget 2021

UP Budget 2021 : राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढा सकती है योगी सरकार, जुलाई से DA मिलने की संभावना

787 0
लखनऊ। कोरोना काल  में फ्रीज हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) योगी सरकार जुलाई 2021 से बहाल कर सकती है। 22 फ़रवरी को पेश होने बजट (UP Budget 2021) में सरकार मूल वेतन में 30 फ़ीसदी महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का अनुमान लगाते हुए प्रावधान कर सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला सोमवार को बजट पेश होने से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा। इसके अलावा करोनकाल में स्थगित महंगाई भत्ते का एक जनवरी 2020 से जून 2021 तक की अवधी का भुगतान नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार योगी (Cm Yogi) तरकार के आखिरी बजट में ही जुलाई तक महंगाई की दरों का आकलन कर बजट में इसके लिए प्रावधान करने पर सहमति बन गई है। बता दें कोरोना महामारी की वजह से 24 अप्रैल 2020 को सरकार ने जनवरी 2020 से जनवरी 2021 तक डीए में वृद्धि न करने का फैसला किया था।  साथ ही कहा गया था जब जुलाई 2021 में भुगतान पर फैसला होगा तो मौजूदा महंगाई को आकलित कर उसे शामिल किया जाएगा।

तो बढ़ जायेगा 13 से 15 फ़ीसदी वेतन

जिस वक्त सरकार ने डीए पर रोक लगाई थी उस वक्त 17 फ़ीसदी के साथ भुगतान हो रहा था।  अगर सरकार जुलाई 2021 में संचयी वृद्धि को शामिल करते हुए 30-32 प्रतिशत डीए भुगतान करती है तो कर्मचारियों के वेतन में 13 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

बता दें जिस वक्त डीए को फ्रीज किया गया था, उस वक्त सरकार ने बताया था कि इससे आठ हजार करोड़ की बचत होगी।  अगर अब वृद्धि के साथ भुगतान होता है तो 10 से 12 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Related Post

CM Yogi

इन्वेस्टर्स के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - March 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया तथा इन्वेस्टर्स के…
cm yogi

नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी ने पेश की उत्तर प्रदेश के भविष्य की रूप रेखा

Posted by - August 7, 2022 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित नीति आयोग की सातवीं बैठक को मुख्यमंत्री योगी…
More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

Posted by - March 1, 2026 0
लखनऊ। मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा…